फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Serena Williams faces tough path to win 24th major in Australian Open 2019

रिकॉर्ड 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब की कवायद में लगी सेरेना को कड़ा ड्रॉ

Fri, 11 Jan 2019 12:25 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 11 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Serena Williams faces tough path to win 24th major in Australian Open 2019
Serena Williams

रिकॉर्ड 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब की कवायद में लगी सेरेना विलियम्स को आस्ट्रेलियाई ओपन में कड़ा ड्रॉ दिया गया है। वह पहले दौर में जर्मनी की तातजना मारिया से भिड़ेंगी। सोलहवीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी खिलाड़ी आठवीं बार आस्ट्रेलियाई ओपन जीतकर मारग्रेट कोर्ट के 24 एकल ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी करने की कवायद में लगी हैं। 

विज्ञापन


सेरेना को कड़ा ड्रा मिला है और उन्हें चौथे दौर में विश्व की नंबर एक सिमोना हालेप से भिड़ना पड़ सकता है और अगर वह इसमें जीत दर्ज करने में सफल रहती हैं तो फिर अंतिम आठ में उनका सामना कारोलिना पिलिसकोवा से हो सकता है। 
विज्ञापन


इन संभावित मुकाबलों से पहले सेरेना को दूसरे दौर में चीन की पेंई शुइ या कनाडा की इवगेनी बूचार्ड की चुनौती से पार पाना होगा। हालेप को एस्तोनिया की काइया कानेपी से बदला चुकता करने का मौका दिया गया है। कानेपी ने हालेप को यूएस ओपन के पहले दौर में हराया था। हालेप तीसरे दौर में वीनस विलियम्स से भिड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा चैंपियन और तीसरी वरीयता प्राप्त कारोलिन वोजनियाकी अपने अभियान की शुरुआत बेल्जियम की एलिसन वान उत्वान्स्क के खिलाफ करेंगी। तीसरे दौर में उन्हें मारिया शारापोवा से भिड़ना पड़ सकता है।

दूसरी वरीयता प्राप्त एंजेलिक कर्बर पहले दौर में स्लोवेनिया की पोलोना हरकॉग से भिड़ेगी और सेमीफाइनल में उनका सामना पांचवीं वरीय वोजनियाकी से हो सकता है। यूएस ओपन चैंपियन नाओमी ओसाका टूर्नामेंट के शुरू में पोलैंड की मेग्दा लिनेट से भिड़ेंगी।

सिलिच ने दूसरे दौर में वर्डास्को को हराया

Serena Williams faces tough path to win 24th major in Australian Open 2019
Marin Cilic

पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले मारिन सिलिच ने इस साल के चरण की शुरूआत के लिए अपनी तैयारियां बेहतरीन ढंग से शुरू की और गुरूवार को कूयोंग क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट में दूसरे दौर में जीत हासिल की। 

सोमवार से शुरू हो रहे ग्रैंडस्लैम से पहले क्रोएशिया का यह खिलाड़ी हर मौके का फायदा उठाना चाहता है, जो 2018 में मेलबर्न पार्क में रोजर फेडरर से हार गया था। दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी स्पेन के फर्नांडो वर्डास्को को 6-4 6-4 से शिकस्त दी। बुधवार को पहले दौर में उन्होंने दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी केविन एंडरसन को हराया था। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed