फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Serena williams enters third round of US open, Venus losses in 2nd round

यूएस ओपन 2019: कैटी को हराकर 19वीं बार तीसरे दौर में पहुंची सेरेना, वीनस हारकर बाहर

Thu, 29 Aug 2019 10:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 29 Aug 2019 10:05 PM IST
सार

  • कैटी को हराकर 19वीं बार तीसरे दौर में पहुंची सेरेना 
  • बार्टी, प्लिस्कोवा, स्वितोलिना और मेडिसन कीज ने भी दूसरे दौर की बाधा पार की  
  • 32 में से सिर्फ दस एकल मैच खेले जा सके बारिश के चलते तीसरे दिन 

विज्ञापन
Serena williams enters third round of US open, Venus losses in 2nd round
सेरेना/वीनस विलियम्स - फोटो : social media

विस्तार

विलियम्स बहनों के लिए साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन का तीसरा दिन खुशी और गम वाला रहा। छह बार की चैंपियन सेरेना तीसरे दौर में पहुंच गई तो बड़ी बहन वीनस दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गईं। तेईस बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना ने 17 साल की हमवतन कैटी मैकनैली के खिलाफ पहला सेट हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 5-7,6-3, 6-1 से जीत दर्ज कर 19वीं बार तीसरे दौर में जगह बनाई। 37 वर्षीय सेरेना ने मैच में 32 वीनर्स और 10 ऐस लगाए।

विज्ञापन


सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन 39 वर्षीय वीनस को पांचवीं वरीय इलिना स्वितोलिना के हाथों दो घंटे तक चले मुकाबले में 4-6,4-6 से हार मिली। स्वितोलिना ने लगातार पांचवीं बार इस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई। पहले ग्रैंडस्लैम खिताब की कोशिश में जुटीं चेक गणराज्य की तीसरी वरीय कैरोलिना प्लिस्कोवा ने जार्जिया की क्वालिफायर मरियम बोल्कवाद्जे को 6-1, 6-4 से शिकस्त दी। महिलाओं के वर्ग में फ्रेंच ओपन चैंपियन एशले बार्टी ने अमेरिका की लॉरेन डेविस को 6-2, 7-6 से और अमेरिका मेडिसन कीज ने चीन की जु लिन को 6-4, 6-1 से पराजित किया। 

विज्ञापन

19 साल में पहली बार पहले शुरुआती मैचों में दो सेट हारे फेडरर  

Serena williams enters third round of US open, Venus losses in 2nd round
रोजर फेडरर - फोटो : social media

बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर ने 19 साल में पहली बार यूएस ओपन में शुरुआती दो मैचों के पहले सेट हारने के बाद जीत दर्ज की। पांच बार के चैंपियन ने बोस्निया के दामिर जुमहुर को 3-6, 6-2, 6-3, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। जापान के सातवें वरीय केई निशिकोरी ने अमेरिका के ब्रैडले क्लान को 6-2, 4-6, 6-3, 7-5 से पराजित किया।  

कंधे में दर्द के बावजूद जीते जोकोविच

Serena williams enters third round of US open, Venus losses in 2nd round
नोवाक जोकोविच - फोटो : Social media

गत चैंपियन नोवाक जोकोविच कंधे के दर्द के बावजूद बारिश से प्रभावित मैच में जीतकर आगे बढ़े। पिछले पांच ग्रैंडस्लैम में से चार जीतने वाले दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने अर्जेंटीना के जुआन इग्नासियो लोंडेरो को 6-4, 7-6, 6-1 से मात दी। उन्होेंने कंधे की चोट के बारे में कहा,‘इससे निश्चित रूप से मेरी सर्विस और बैकहैंड पर असर पड़ रहा था। मेरी सचमुच काफी परीक्षा हुई। दर्द के साथ खेलना आसान नहीं था लेकिन आपको उम्मीद करनी होती है कि आपको कुछ मौके मिले और कुछ शॉट भाग्यशाली रहें।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed