{"_id":"5cd9a845bdec220779074c5e","slug":"serena-williams-eases-to-victory-in-rome-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली ओपन: चोट के बाद वापसी कर रहीं सेरेना की जीत से वापसी ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
इटली ओपन: चोट के बाद वापसी कर रहीं सेरेना की जीत से वापसी
Mon, 13 May 2019 10:54 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 13 May 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Serena Williams
अमेरिका की स्टार टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स चोट के बाद वापसी करते हुए सोमवार को यहां इटली ओपन क्ले कोर्ट टेनिस टूर्नमेंट में स्वीडन की क्वॉलिफायर रेबेका पीटरसन को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। 37 साल की सेरेना ने रेबेका को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
रेबेका के खिलाफ मार्च में मियामी ओपन के दूसरे दौर के कड़े मुकाबले में तीन सेट में जीत दर्ज करने के बाद से सेरेना घुटने की चोट के कारण नहीं खेली हैं। मियामी ओपन के बाद 23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना बीमारी के कारण मार्च में इंडियन वेल्स टूर्नमेंट से भी हट गई थीं।
विज्ञापन