फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Serena Williams, Caroline Wozniacki team up to advance in Auckland doubles

सेरेना और वोज्नियाकी ने जीता पहला युगल मुकाबला 

Mon, 06 Jan 2020 10:46 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 06 Jan 2020 10:46 PM IST
सार

-पहली बार जोड़ी बनाकर उतरीं दोनों सहेलियां
-24 ग्रैंड स्लैम और 102 डब्ल्यूटीए खिताब दोनों ने एकल में मिलकर जीते हैं
-वोज्नियाकी दोनों विलियम्स बहनों के साथ युगल में जोड़ी बनाकर खेलने वाली पहली खिलाड़ी
 

विज्ञापन
Serena Williams, Caroline Wozniacki team up to advance in Auckland doubles
सेरेना विलियम्स और कैरोलिना वोज्नियाकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया की दो पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ियों सेरेना विलियम्स और कैरोलिना वोज्नियाकी ने पहली बार जोड़ी बनाकर खेलते हुए जीत के साथ आगाज किया। 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना और कैरोलिना ने एएसबी क्लासिक टूर्नामेंट के पहले दौर में जापान की नाओ हिबिनो और मिकोतो निनोमिया को 6-2, 6-4 से पराजित किया।

विज्ञापन


यह मैच ऐतिहासिक और मार्मिक था। इन दोनों ने मिलकर 24 ग्रैंड स्लैम और 102 डब्ल्यूटीए एकल खिताब जीते हैं। सेरेना ने इसके अलावा 23 युगल खिताब भी हासिल किए हैं जिसमें 13 ग्रैंडस्लैम भी हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी बड़ी बहन वीनस के साथ मिलकर तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक भी जीते हैं।
विज्ञापन


सेरेना ने 2015 के बाद वीनस के अलावा किसी अन्य के साथ युगल नहीं खेला था। वहीं डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में तो वह 2002 के बाद पहली बार वीनस को छोड़कर किसी अन्य खिलाड़ी के साथ युगल मुकाबले में उतरीं थी। वोज्नियाकी का यह पिछले तीन साल में पहला युगल मैच था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी उल्लेखनीय है कि वोज्नियाकी दुनिया की पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई जिन्होंने दोनों विलियम्स बहनों के साथ युगल में जोड़ी बनाई। इससे पहले वोज्नियाकी 2008 में वीनस के साथ युगल खेल चुकी हैं और दोनों ने खिताब भी जीता। इन दोनों की दिली इच्छा थी कि वे युगल में जोड़ी बनाएं और सोमवार को उनकी यह तमन्ना पूरी हो गईं। वे बहुत अच्छी सहेलियां भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed