{"_id":"5e189b888ebc3e8807104842","slug":"serena-williams-caroline-wozniacki-reach-auckland-doubles-semifinalsb","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरेना और वोज्नियाकी ऑकलैंड क्लासिक के सेमीफाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सेरेना और वोज्नियाकी ऑकलैंड क्लासिक के सेमीफाइनल में
Fri, 10 Jan 2020 09:18 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 10 Jan 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना विलियम्स ने शुक्रवार को यहां लौरा सिगमंड को हराकर डब्ल्यूटीए आकलैंड क्लासिक के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सिगमंड ने अमेरिका की युवा कोको गॉफ को हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी, लेकिन उन्हें सेरेना ने 90 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-3 से मात दी। अब सेरेना की निगाहें तीन साल में पहला खिताब हासिल करने पर लगी हैं।
विज्ञापन
सेरेना ने पिछला खिताब 2017 ऑस्ट्रेलियाई ओपन में जीता था। अब उनका सामना तीसरी वरीय अमांडा एनीसिमोवा और यूज्नी बुकार्ड के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में कैरोलिन वोज्नियाकी और जेसिका पेगुला की भिड़ंत होगी।
विज्ञापन
पूर्व नंबर एक वोज्नियाकी ने गत चैम्पियन और टूर्नामेंट की चौथी वरीय जूलिया जार्जेस को क्वार्टरफाइनल में 6-1, 6-4 से मात दी। पेगुला ने एलीजे कार्नेट के खिलाफ 6-0, 3-2 से आगे चल रही थीं, लेकिन फ्रांस की खिलाड़ी जांघ की चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुई जिससे पेगुला सेमीफाइनल में पहुंची।
विज्ञापन