फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Serena Williams beat Victoria Azarenka in Indian Wells Masters

अजारेंका को हराकर सेरेना तीसरे दौर में 

Sat, 09 Mar 2019 09:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 09 Mar 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
Serena Williams beat Victoria Azarenka in Indian Wells Masters
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया

सेरेना विलियम्स ने विक्टोरिया अजारेंका को 7-5, 6-3 से हराकर इंडियन वेल्स डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। दुनिया की दो पूर्व नंबर एक खिलाड़ियों के बीच मुकाबला करीब दो घंटे और 17 मिनट तक चला।

विज्ञापन


अब सेरेना का सामना दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी स्पेन की गार्बाइन मुगुरूजा से होगा जिन्होंने अमेरिका की लौरेन डेविस को 6-1, 6-3 से हराया। अन्य मैचों में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी सिमोना हालेप ने चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रायकोवा को 6-2, 6-4 से हराकर अगले दौर में पहुंच गई।
विज्ञापन


अब वह यूक्रेन की क्वालिफायर कैटरीना कोजलोवा से खेलेगी जिन्होंने बेलारूस की अलेक्जेंद्रा सेसनोविच को 6-4, 2-6, 6-0 से मात दी। दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी स्लोएने स्टीफंस को स्विस क्वालिफायर स्टेफनी वोएगेले ने 6-3,6-0 से हराकर बाहर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वावरिंका ने दी इवांस को मात 

Serena Williams beat Victoria Azarenka in Indian Wells Masters
स्टेन वावरिंका - फोटो : सोशल मीडिया

तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका ने ब्रिटिश क्वालिफायर डेनियल इवांस को 6-7, 6-3, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। डेढ साल फिटनेस समस्याओं से जूझते रहे वावरिंका 2017 में कैलिफोर्निया में उपविजेता रहे थे, लेकिन पिछले साल संयुक्त एटीपी मास्टर्स और डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट से बाहर रहे।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को पहले दौर में बाय मिला था। वावरिंका ने दो घंटे और आठ मिनट तक चला मुकाबला जीता। पांचवीं वरीयता प्राप्त दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को दाहिनी कोहनी की चोट के कारण टूर्नामेंट से नाम वापिस लेना पड़ा। वहीं जर्मनी के पीटर जी ने इटली के आंद्रियास सेप्पी को 7-5, 6-4 से हराया। अब वह चौथी वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर से खेलेंगे।

स्विस टेनिस स्टार मार्टिना हिंगिस बनीं मां

Serena Williams beat Victoria Azarenka in Indian Wells Masters

दुनिया की पूर्व नंबर एक और पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता मार्टिना हिंगिस अब एक बेटी की मां बन गई हैं। 38 वर्षीय हिंगिस ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी कि वह और उनके पति हराल्ड लीमैन अब अभिभावक बन गए हैं।

लीमैन फेड कप में स्विट्जरलैंड टीम के डाक्टर हैं। हिंगिस ने पोस्ट किया है अब हम तीन हो गए हैं। हैरी और मैं अपनी बेटी लिया के दुनिया में आने के बाद बेहद उत्साहित हैं।  दो साल पहले हिंगिस खेल से रिटायर हो चुकीं हैं हालांकि टेनिस की दो अन्य मॉम सेरेना विलियम्स और विक्टोरिया अजारेंका अभी भी टूर्नामेंट खेल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed