फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Serena Williams and Victoria Azarenka win opener in Scintillati masters

सिनसिनाटी मास्टर्सः सेरेना और विक्टोरिया की विजयी शुरुआत  

Tue, 14 Aug 2018 11:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Serena Williams and Victoria Azarenka win opener in Scintillati masters
सेरेना विलियम्स,विक्टोरिया अजारेंका

दिग्गज अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने दारिया गावरिलोवा को 6-1, 6-2 से हराकर सिनसिनाटी मास्टर्स के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। 23बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन का यह दो सप्ताह पहले सान जोस में ब्रिटेन की नंबर एक जोहाना कोंटा के हाथोंमिली कॅरिअर की सबसे बुरी हार के बाद पहला मैच था।

विज्ञापन


विक्टोरिया अजारेंका ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो को 6-7, 6-2, 6-4 से, दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने स्विट्जरलैंड की स्टेफानी वोगेले को 6-4, 2-6, 7-6 से और मेडिसन कीज ने बेथानी माटेक को 3-6,7-6,6-4 से हराया। 
विज्ञापन


मरे हारे, जोकोविच जीते 
पुरुष वर्ग में एंडी मरे को पहले ही दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा। वहीं सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्टेन वावरिंका अगले दौर में पहुंच गए। तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ब्रिटिश खिलाड़ी मरे का लुकास पोउइली से 1-6, 6 -1, 4-6 से हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वावरिंका ने 12वीं वरीय डिएगो श्वार्टजमैन को 6-2, 4-6, 6-3 से और विंबलडन चैंपियन जोकोविच ने अमेरिका के स्टीव जॉनसन को 6-4, 7-6 से हराया। कनाडा के डेनिस शापोवालोव ने फ्रांसिस टियाफो को 7-6, 3-6, 7-5 से, कई निशिकोरी ने रूस के आंद्रे रुबलेव को 7-5,6-3 से और अमेरिका के सैम क्वेरी ने नौवीं वरीय हमवतन जान इस्नेर को 6-4, 6-7, 7-6 से शिकस्त दी । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed