{"_id":"5f346ed68ebc3e3d21298ab4","slug":"serena-williams-and-venus-will-be-head-to-head-one-more-time-in-lexington-open-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"31वीं बार टकराएंगी विलियम्स बहनें, एक साल बाद दोनों आमने-सामने होंगी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
31वीं बार टकराएंगी विलियम्स बहनें, एक साल बाद दोनों आमने-सामने होंगी
Thu, 13 Aug 2020 05:17 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, लेक्सिंगटन (अमेरिका)
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला, लेक्सिंगटन (अमेरिका)
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 13 Aug 2020 05:17 AM IST
विज्ञापन
सेरेना/वीनस विलियम्स
- फोटो : social media
अमेरिका की दिग्गज विलियम्स बहनें वीनस और सेरेना बृहस्पतिवार को लेक्सिंगटन ओपन में एक साल बाद फिर आपस में टकराएंगी। दोनों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले साल रोम ओपन में खेला गया था जिसमें वीनस ने बाजी मारी थी।
विज्ञापन
दोनों के बीच अब तक 40 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से चालीस साल की वीनस ने 12 और 38 की सेरेना ने 18 जीते हैं। करीब छह माह बाद कोर्ट पर उतरीं सेरेना ने पहले दौर में एक घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में पहला सेट गंवाने के बाद हमतवन बर्नार्ड पेरा को 4-6,6-4, 6-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
वीनस ने बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को आसानी से 6-3,6-2 से मात दी। अन्य मैचों में युवा सनसनी कोको गॉफ ने कैरोलिन डोलेहाइड को 7-5,7-5 से, लेलाह एनी फर्नांडीज ने स्लोएने स्टीफंस को 6-3,6-3 से और शैल्बी रोजर्स ने मिसाकी दोई ने 6-4,4-6, 6-2 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन