फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Serena Willams Hitches Knot With Reddit Co Founder Alexis Ohanian

सेरेना विलियम्स ने ब्यॉयफ्रेंड के साथ की सगाई, जल्द करेंगी शादी

Fri, 30 Dec 2016 04:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Fri, 30 Dec 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
Serena Willams Hitches Knot With Reddit Co Founder Alexis Ohanian
सेरेना विलियम्स और एलेक्सिस ओहानियन - फोटो : twitter
सात विम्‍बलडन खिताब जीतने वाली टेनिस स्‍टार सेरेना विलियम्‍स (35) शादी करने जा रही हैं। उन्‍होंने रेडिट के को-फाउंडर एलेक्सिस ओहानियन (33) से सगाई की है। सेरेना और एलेक्सिस 2 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अपने रेडिट अकाउंट पर एक कविता के साथ उन्‍होंने यह जानकारी दी। एलेक्सिस, सेरेना से उम्र में दो साल छोटे हैं। हालांकि अभी इन्‍होंने शादी की तारीख की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन


सेरेना ने इस संबंध में पोस्‍ट किया, “मैं घर थोड़ा देर से पहुंची। वहां मैंने देखा कि किसी ने मेरा बैग पैक कर रखा था और उस पर लिखा था कि हम रोम जा रहे हैं। वहां जहां पहली बार हम लोग एक टेबल पर संयोग से मिले थे। बस फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार हम अपनी पसंद से फिर से उसी जगह जा रहे हैं। उस शख्‍स ने घुटनों के बल बैठकर मुझसे वो चार शब्द कहे और मैंने बदले में हां कहा।”
विज्ञापन


उसके बाद एलेक्सिस के अकाउंट के हवाले से कहा गया, “और तुमने मुझे इस धरती का सबसे खुशनसीब आदमी बनाया।”

कई रिकॉर्ड हैं सेरेना के नाम!

Serena Willams Hitches Knot With Reddit Co Founder Alexis Ohanian
सेरेना विलियम्स - फोटो : getty
उसके बाद डब्‍ल्‍यूटीए टूर ने विलियम्‍स और ओहानियन की एक फोटो ट्विटर पर डालते हुए इस जोड़े को सगाई की बधाइयां दी। उल्‍लेखनीय है कि डब्‍ल्‍यूटीए खिताबों में सेरेना का दबदबा रहा है।

इस साल सेरेना ने विम्‍बंलडन खिताब जीता है जोकि उनके करियर का 71वां सिंगल्‍स खिताब है। इनमें से 22 ग्रांड स्‍लैम सिंगल्‍स खिताब उनके नाम दर्ज हैं। इस रिकॉर्ड के साथ उन्‍होंने टेनिस खिलाड़ी स्‍टेफी ग्राफ के रिकॉर्ड की बराबरी की है।

लगातार 186 सप्‍ताह तक दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी रहने का रिकॉर्ड भी सेरेना ने बनाया है। इस लिहाज से टेनिस रैंकिंग में सबसे लंबे समय तक नंबर वन पर बने रनहे का रिकॉर्ड उन्‍होंने स्‍टेफी ग्राफ के बाद बनाया है। इसी सितंबर में एंजेलीक कर्बर ने उनको हटाते हुए शीर्ष वरीयता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed