फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   serena, venus and nadal moves to 2nd round

सेरेना, वीनस के साथ-साथ नदाल भी अगले दौर में

Tue, 27 Aug 2013 05:21 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Aug 2013 05:21 PM IST
विज्ञापन
serena, venus and nadal moves to 2nd round

यूएस ओपन में विश्व की नंबर वन सेरेना विलियम्स, उनकी बड़ी बहन वीनस, चीन की ली ना के अलावा राफेल नदाल भी दूसरे दौर में प्रवेश कर गए हैं।

विज्ञापन


साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम में सेरेना ने अपने अभियान का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया। उन्होंने पहले दौर में इटली की फ्रेंसेस्का शिवोन को हरा दिया।

न्यूयॉर्क में खेले जा रहे टूर्नामेंट में दुनिया की नंबर एक सेरेना ने शिवोन को हराने में महज एक घंटे का समय लिया। उन्होंने यह मैच 6-0, 6-1 से जीता।

पूर्व नंबर वन वीनस विलियम्स ने 12वीं सीड बेल्जियम की क्रिस्टीना फिलिपकेंस को 6-1, 6-2 से चौंकाया।

महिलाओं में ब्रिटेन की लाउरा रोबसन, पोलैंड की अग्निस्जका रद्वांस्का और चीन की ली ना भी अपने-अपने मुकाबले जीत दूसरे राउंड में पहुंचने में कामयाब रहीं।

पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन और पांचवीं वरीयता प्राप्त ली ना ने बेलारूस की ओल्गा गोवोर्सोवा को 6-2, 6-2 से हराया।

पुरुष एकल में स्पेन के राफेल नदाल ने भी पहली बाधा पार कर ली है। उन्होंने पहले दौर में अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी रेयान हैरिसन को 6-4, 6-2, 6-2 से हराया।

फ्रांस के रिचार्ड गासक्वेट, स्पेन के फेलिसिआनो लोपेज और रूस के दिमित्री तुर्सुनोव आगे बढ़ने में कामयाब रहे। लेकिन 11वें सीड कई निशिकोरी को उलटफेर का शिकार होना पड़ा। निशिकोरी को ब्रिटेन के डेनियल इवांस ने 6-4, 6-4, 6-2 से बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन


तीसवीं सीड रोबसन ने स्पेन की लॉर्डेस डोमिनगुएज लिनो को 7-5, 6-0 से हराया जबकि तीसरी सीड रद्वांस्का ने स्पेन की सिलविया सोलर एस्पिनोसा को 6-1, 6-2 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed