{"_id":"f311d397b22ec93bf71a98dd35dcc664","slug":"serena-to-take-on-li-na-in-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरेना और ली ना में होगी खिताबी टक्कर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सेरेना और ली ना में होगी खिताबी टक्कर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 29 Mar 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी स्पेन के राफेल नदाल ने मियामी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि महिलाओं में नंबर वन सेरेना विलियम्स और नंबर दो चीन की ली ना खिताबी मुकाबले में आमने सामने होंगी।
विज्ञापन
टॉप सीड अमेरिका की सेरेना ने चौथी सीड रूस की मारिया शारापोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर एशिया की एकमात्र ग्रैंड स्लैम विजेता चीन की ली ना के साथ अपना खिताबी मुकाबला सुनिश्चित कर लिया।
विज्ञापन
इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाली ली ना ने एक अन्य सेमीफाइनल में 10वीं सीड स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा को तीन सेटों में 7-5, 2-6, 6-3 से पराजित किया।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में टॉप सीड स्पेन के राफेल नदाल ने क्वार्टर फाइनल में 12वीं सीड कनाडा के मिलोस राओनिक को तीन सेटों तक चले कड़े मुकाबले में 4-6, 6-2, 6-4 से हराया।
जबकि सातवीं सीड चेक गणराज्य के टामस बर्डिच ने 22वीं सीड उक्रेन के एलेक्सांद्र डोल्गोपोलोव को 6-4, 7-6 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी नदाल टूर्नामेंट में तीन बार रनरअप रह चुके हैं और इस बार वह अंतिम चार में सातवीं सीड बर्डिच से भिड़ेंगे।
इसके अलावा एक अन्य सेमीफाइनल में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच और जापान के केई निशिकोरी एक दूसरे के आमने-सामने होंगे।