फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Serena Sizzles After Barty, Kenin Script Hard-fought Wins

सेरेना सीधे सेटों में जीतीं, बार्टी-केनिन और ओसाका की भी संघर्षपूर्ण जीत

Wed, 03 Feb 2021 10:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 03 Feb 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Serena Sizzles After Barty, Kenin Script Hard-fought Wins
Serena Williams

एश्ले बार्टी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट की अभ्यास प्रतियोगिता येरा वैली क्लासिक में विश्व में 52वीं रैंकिंग की मैरी बोजकोवा के खिलाफ तीन सेट में जीत दर्ज कर की। फ्रेंच ओपन 2019 की चैंपियन बार्टी ने बुधवार को खेले गए इस मैच में बोजकोवा को 6-0, 4-6, 6-3 से हराया। बार्टी क्वार्टरफाइनल में अमेरिका की शेल्बी रोजर्स का सामना करेगी और सेमीफाइनल में उनका मुकाबला सेरेना विलियम्स से हो सकता है।

विज्ञापन


वहीं, सेरेना ने बुल्गारिया की स्वेताना पिरोनकोवा को 74 मिनट तक चले मैच में 6-1, 6-4 से पराजित करके क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सोफिया केनिन को भी हमवतन अमेरिकी जेसिक पेगुला के खिलाफ तीन सेट तक जूझना पड़ा। वह पहला सेट गंवाने के बाद दूसरे सेट में भी 4-1 से पीछे चल रही थी। केनिन ने इसके बाद वापसी करके 5-7, 7-5, 6-2 से जीत हासिल की।
विज्ञापन


पहले दौर में बाई पाने वाली यूएस ओपन चैंपियन नाओमी ओसाका ने भी गिप्सलैंड ट्रॉफी के लिए खेले जा रहे टूर्नामेंट में तीन सेट तक जूझने के बाद विश्व में 371वीं रैकिंग की कैटी बॉल्टर को 3-6, 6-3, 6-1 से हराया। नंबर दो सिमोना हालेप ने हालांकि लौरा सीगमैंड को आसानी से 6-2, 6-4 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी वरीयता प्राप्त इलिना स्वितोलिना और सातवीं वरीय एलिस मर्टन्स भी आगे बढ़ गई हैं। स्वितोलिना ने पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको को 6-7 (4), 6-3, 6-2 से जबकि मर्टन्स ने 12वीं वरीय कारोलिन गर्सिया को 7-6 (1), 6-3 से पराजित किया। बता दें कि मेलबर्न पार्क में आस्ट्रेलियाई ओपन से पहले छह टूर्नामेंट चल रहे हैं। इनमें तीन डब्ल्यूटीए और तीन एटीपी टूर की प्रतियोगिताएं हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से शुरू होगा।

इस बीच पुरुषों के मुकाबलों में इटली एटीपी कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। उसने फ्रांस के खिलाफ दोनों एकल मैच जीते। फैबियो फोगनिनी ने बेनोइट पियरे पर 6-1, 7-6 (2) से जबकि मैटियो बेरेटिनी ने गेल मोनफिल्स 6-4, 6-2 से जीत दर्ज की। इटली ने 12 टीमों के इस मुकाबले में ग्रुप सी में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बुधवार को खेले गये अन्य मुकाबले में जर्मनी ने कनाडा को 2-0 से हराया। यान लेनार्ड स्ट्रफ ने मिलोस राओनिच को 7-6 (4), 7-6 (2) से जबकि अलेक्सांद्र जेवरेव ने डेनिस शापोवालोव को 6-7 (5), 6-3, 7-6 (4) से पराजित किया। कनाडा को इससे पहले नोवाक जोकोविच की अगुवाई वाले सर्बिया से भी हार का सामना करना पड़ा था। अब जर्मनी और सर्बिया के बीच गुरुवार को होने वाले मुकाबले से ग्रुप ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम का निर्धारण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed