फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   serena beats venus in wimbledon after 6 year

6 साल बाद मिली यह 'खास' जीत लेकिन जीत का नहीं मनाया जश्न

Tue, 07 Jul 2015 06:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Jul 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन
serena beats venus in wimbledon after 6 year

दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने सोमवार को बड़ी बहन वीनस को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। महिला महिला वर्ग के अन्य मुकाबलों में रूस की मारिया शारापोवा, पोलैंड की रादवांस्का, बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका भी अंतिम आठ खिलाड़ियों में पहुंच गईं। जबकि छठी रैंकिंग की चेक गणराज्य की लूसी सफारोवा की चुनौती टूट गई।

विज्ञापन


अमेरिका की वीनस और सेरेना विलियम्स बहनें छह साल बाद आमने-सामने थीं। इससे पहले दोनों इस प्रतिष्ठित ग्रासकोर्ट प्रतियोगिता में 2009 के विंबलडन फाइनल में भिड़ी थी। वहां भी सेरेना जीतने में सफल रही थी। इस जीत के साथ दोनों बहनों की आपसी भिड़ंत में सेरेना का रिकॉर्ड 15-11 हो गया है।
विज्ञापन


अगर ग्रैंड स्लैम मैचों में आपसी टक्कर की बात की जाए तो भी सेरेना 8-5 से आगे हैं। ब्रेकप्वाइंट लेकर अच्छी शुरुआत करने वाली सेरेना ने पहला सेट आसानी से जीत लिया। वीनस रिदम में नहीं दिखी उन्होंने पहले सेट में दो डबल फाल्ट भी किए। जबकि सेरेना छह ऐस लगाने में सफल रहीं। दूसरे सेट में वीनस 3-2 की बढ़त के साथ वापसी करती नजर आ रही थीं लेकिन सेरेना ने लय कायम रखते हुए कोई मौका प्रदान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 26 बार आपस में भिड़ी हैं विलियम्स बहनें, जिसमें सेरेना 15 बार जीतने में सफल रहीं। जबकि 8 मुकाबले जीते हैं सेरेना ने बहन वीनस से ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में वहीं वीनस पांच मुकाबले जीतने में सफल रही हैं।

'खास' जीत के बाद भी नहीं मनाया जश्न

serena beats venus in wimbledon after 6 year

हालांकि मैच के बाद सेरेना विलियम्स ने बड़ी बहन वीनस के सम्मान में जीत की खुशी जाहिर नहीं की। वीनस ने भी गले मिलकर छोटी बहन को बधाई दी। मैच के बाद सेरेना ने कहा कि वो टेनिस में अभी कई और साल खेलने की योजना बन रही हैं लेकिन हो सकता है कि विंबलडन में यह मेरा वीनस के साथ अंतिम मुकाबला हो। यह आसान नहीं होता लेकिन हम प्रतियोगिता के लिए खेलते हैं और खेल का लुत्फ उठाते हैं।

इस साल पहले दो ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन जीत चुकीं सेरेना विलियम्स इस साल कैलेंडर वर्ष के चारों ग्रैंड स्लैम जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं। इस जीत से पहले ही सेरेना ने सीजन के अंत में सिंगापुर में होने वाले डब्ल्यूटीए फाइनल्स के लिए भी क्‍वालीफाई कर लिया है। तीसरे राउंड में ब्रिटेन की हीथर वाटसन के खिलाफ जीत के साथ वह डब्ल्यूटीए के सबसे पहले क्वालीफाई करने वाली खिलाड़ी बनी जबकि आठ महिला खिलाड़ियों की सिंगापुर में होने वाली चैंपियनशिप में अभी तीन महीने बाकी हैं।

महिला वर्ग के अन्य मुकाबलों में रूस की मारिया शारापोवा ने कजाकिस्तान की जरीना दिवास को 6-4, 6-4 से हराया। पोलैंड की रादवांस्का ने सर्बिया की जेलेना जानकोविच को 7-5, 6-4 से मात दी। अमेरिका की 23 वर्षीय कोको वेंदेवेगे ने चेक गणराज्य की लूसी सफारोवा को कड़े मुकाबले में 7-6 , 7-6 से पराजित कर दिया। बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनकिक को 6-2, 6-3 से मात दी। अमेरिकी की मेडिसन कीस ने चौथे दौर में बेलारूस की ओलगा गोवर्तसोवा को 3-6, 6-4,6-1 से हराया।

पुरुष वर्ग में ब्रिटेन के एंडी मरे और स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका ने चौथे दौर के मुकाबले जीतकर अंतिम आठ में जगह बना ली। एंडी मरे ने तीन घंटे से ज्यादा समय तक चले मुकाबले में क्रोएशिया के इवो कार्लोविच की चुनौती को 7-6, 6-4, 5-7, 6-4 से तोड़ा। स्टेन वावरिंका ने बेल्जियम के डेविड गोफिन को 7-6, 7-6, 6-4 से और फ्रांस के रिचर्ड गास्केट ने ऑस्ट्रेलिया के निक किरगियोस को 7-5, 6-1, 6-7, 7-6 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed