फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Second seed Pliskova knocked out of French Open by Jelena ostapenko

French Open 2020: जोकोविच तीसरे दौर में, सोफिया और ओस्टापेंको भी आगे बढ़ीं

Thu, 01 Oct 2020 09:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 01 Oct 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Second seed Pliskova knocked out of French Open by Jelena ostapenko
नोवाक जोकोविच - फोटो : social Media

विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के पुरूष वर्ग मुकाबले में आसान जीत से तीसरे दौर में प्रवेश किया जबकि महिलाओं में सोफिया केनिन और येलेना ओस्टापेंको ने भी अपने मैच जीत लिए। जोकोविच ने रिकार्ड्स बेरांकिस पर 6-1, 6-2, 6-2 से जीत हासिल की।

विज्ञापन


उन्होंने तीसरे दौर तक पहुंचने में अभी तक यहां केवल 10 गेम गंवाये हैं। सर्बियाई खिलाड़ी ने 2016 में रोलां गैरां में खिताब जीतकर अपना करियर ग्रैंडस्लैम पूरा किया था। जीत के बाद उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मैं ऐसा करना जारी रखूंगा।' इस साल उनका जीत का रिकार्ड 33-1 है और एकमात्र हार पिछले महीने अमेरिकी ओपन में डिस्क्वालीफाई करने के बाद मिली थी।
विज्ञापन


वहीं कनाडा के नौंवे वरीय डेनिस शापावालोव को उलटफेर का सामना करना पड़ा। उन्हें स्पेन के रोबर्टो कारबालेस बाएना ने 7-5, 6-7 (5), 6-3, 3-6, 8-6 से पराजित किया। महिला वर्ग में पूर्व आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन सोफिया ने दूसरे दौर में अन्ना बोगडन को 3-6, 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। 21 साल की सोफिया का सामना इरीना बारा और एलिसन वान उयतवांक के बीच मैच की विजेता से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओस्टापेंको ने दूसरी वरीय कैरोलिना प्लिस्कोवा को 6-4 6-2 से शिकस्त दी। ओस्टापेंको ने 2017 में अपना एकमात्र मेजर खिताब यहीं जीता था। प्लिस्कोवा उस साल सेमीफाइनल में पहुंची थी और सिमोना हालेप से हार गई थीं। गैर वरीयता प्राप्त लातिवियाई खिलाड़ी का सामना अब 29वीं वरीयता प्राप्त स्लोआने स्टीफंस और पौला बडोसा के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा। दो बार की विम्बलडन चैम्पियन और सातवीं वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा ने भी तीसरे दौर में जगह बनाई। उन्होंने इटली की जैस्मीन पाओलिनी को 6-3 6-3 आसानी से मात दी।

आठवें नंबर की खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने दारिया कास्तकिना को हराया जबकि दानिश युवा क्लारा टॉसन को गैर वरीयता प्राप्त डेनियल कोलिसं से कार का सामना करना पड़ा। पुरूष वर्ग के अन्य मुकाबलों में रूस के 15वें वरीय कारेन खाचानोव ने दूसरे दौर में चेक गणराज्य के जिरी वेस्ली को 6-1, 6-7, 7-6, 7-6 से पराजित किया।

18वीं वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव ने 6-4, 7-6, 6-1 की जीत से स्लोवाकिया के आंद्रेज मार्टिन की चुनौती समाप्त की। चिली के 20वें वरीयता प्राप्त क्रिस्टियन गारिन भी तीसरे दौर में पहुंच गये, उन्होंने आस्ट्रेलिया के मार्क पोलमैंस को 6-7, 6-2, 7-6, 6-4 से मात दी। 

कोको गॉफ और दिविज शरण बाहर

अमेरिका की कोको गॉफ अपना मुकाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। दूसरी ओर भारत के दिविज शरण और उनके दक्षिण कोरियाई जोड़ीदार क्वोन सून वू को फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के पहले दौर के मैच में कड़े संघर्ष के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। शरण और क्वोन सून वू की गैरवरीतया प्राप्त जोड़ी बुधवार को क्रोएशिया के फ्रैंको स्कूगोर और अमेरिका के आस्टिन क्राइजेक से 2-6, 6-4, 4-6 से हार गई। यह भारतीय खिलाड़ी इससे पहले यूएस ओपन में भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाया था। फ्रेंच ओपन में अब भारत की उम्मीदें अनुभवी रोहन बोपन्ना पर टिकी हैं, जिन्होंने कनाडा के डेनिस शापोवालोव के साथ जोड़ी बनाई है। पहले दौर में उनका मुकाबला जैक सॉक और वासेक पोसपिसिल से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed