{"_id":"5e22a7928ebc3e4b67140074","slug":"sania-mirza-wins-hobart-international-doubles-title","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होबार्ट इंटरनेशनल: सानिया मिर्जा का धमाकेदार प्रदर्शन, मां बनने के बाद जीता पहला खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
होबार्ट इंटरनेशनल: सानिया मिर्जा का धमाकेदार प्रदर्शन, मां बनने के बाद जीता पहला खिताब
Sat, 18 Jan 2020 12:10 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Sania Mirza and Nadiia Kichenok
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल का खिताब जीत लिया है। मां बनने के बाद टेनिस कोर्ट पर लौटी सानिया ने शानदार खेल दिखाया है।
विज्ञापन
नादिया किचेनोक के साथ मिलकर सानिया ने झांग शुआई और पेंग शुआई की जोड़ी को एक घंटा और 21 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4 6-4 से हराकर होबार्ट इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम कर लिया। सानिया के करियर का यह 42वां डब्ल्यूटीए डबल्स खिताब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सानिया और नादिया ने पहले गेम में ही चीनी खिलाड़ियों की सर्विस तोड़ी, लेकिन अगले गेम में उन्होंने सर्विस गंवा दिया। दोनों जोड़ियों के बीच इसके बाद 4-4 तक करीबी मुकाबला देखने को मिला। सानिया और नादिया को नौवें गेम में ब्रेक प्वाइंट मिला जिसके बाद उन्होंने आसानी से पहला सेट अपने नाम किया।
चीनी जोड़ी का खेल दूसरे सेट के शुरू में भी अच्छा नहीं रहा और उन्होंने तीसरे गेम में सर्विस गंवा दी। उन्होंने हालांकि ब्रेक प्वाइंट लेकर फिर से वापसी की। सानिया और नादिया ने हालांकि नौवें गेम में चीनी जोड़ी की सर्विस तोड़ दी और अगले गेम में अपनी सर्विस बचाकर मैच अपने नाम कर दिया।
Trending Videos
सेमीफाइनल में भी दिखाया था दम
शुक्रवार को सानिया और किचेनोक ने स्लोवेनिया की तमारा जिदांसेक और चेक गणराज्य की मारि बूजकोवा को एक घंटे 24 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 7-6, 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। खिताबी मुकाबले में सानिया और किचेनोक की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की शुआइ पेंग और शुआइ झांग मात दी।
दो साल बाद वापसी
सानिया मां बनने के बाद दो साल टेनिस से दूर थीं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह करने वाली सानिया ने 2018 में इजहान को जन्म दिया। उन्होंने अक्तूबर 2017 में आखिरी टूर्नामेंट खेला था। भारतीय टेनिस को नई बुलंदियों तक ले जाने वाली सानिया युगल में नंबर एक रह चुकी है और छह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता है ।
उन्होंने 2013 में एकल टेनिस खेलना छोड़ दिया था। वह 2007 में डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग में 27वें स्थान तक पहुंची थी। अपने करियर में वह लगातार कलाई और घुटने की चोट से जूझती रही हैं।