फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   sania mirza talked different issue in neha dhupia show

सानिया को बीच पार्टी से निकाला था बाहर, कहा- अब कभी नहीं करेंगी ऐसा

Wed, 27 Sep 2017 01:44 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Wed, 27 Sep 2017 01:44 PM IST
विज्ञापन
sania mirza talked different issue in neha dhupia show
सानिया मिर्जा

भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का कहना है कि जब भी उनके पर्सनल लाइफ की बात आती है, तो वह अपने रिश्तों को लेकर असुरक्षित महसूस नहीं करतीं। मगर वह अपने रिश्तों को लेकर अधिकारवादी (पजेसिव) रुख रखती हैं। सानिया का कहना है कि वह अपने रिश्तों को लेकर सेंसिटिव हैं। बता दें कि पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक की पत्नी सानिया मिर्जा ने अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ एक चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में यह बात कही।

विज्ञापन


पढ़ेंः- सानिया मिर्जा के पति शोएब मलिक ने उड़ाया साथी क्रिकेटर का मजाक

अपने आप को दिए जाने वाले सुझाव के बारे में सानिया ने कहा, 'मुझे थोड़ा कम सेंसिटिव होने की जरूरत है। मैं अपने रिश्तों के लिए असुरक्षित नहीं, बल्कि सेंसिटिव हूं। मुझे अब अपनी समस्याओं को लेकर बेहतर तरीके से अधिक बातचीत करना होगी।' टेनिस खिलाड़ी ने बातचीत के दौरान, उस लम्हें को भी याद किया जब हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस से उन्हें बाहर जाने को कहा गया था।
विज्ञापन


सानिया ने कहा, 'मैंने टेनिस में शीर्ष वरीयता हासिल करने पर पार्टी दी थी। पार्टी सारी रात चली, फिर अधिक उम्र वाले चले गए और युवा रह गए। फिर सभी शोर-शराबा करते हुए पैलेस के पूल में घुस गए थे, अच्छा रहा कि सभी ने कपड़े पहने हुए थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः- US Open: सानिया को सेमीफाइनल में अपनी पुरानी जोड़ीदार से झेलनी पड़ी शिकस्त

उन्होंने कहा, 'करीब पांच बजे पैलेस के लोगों ने कहा कि हमारी पार्टी की आवाज काफी तेज है और इस कारण अब हमें इस पार्टी को बंद करके जाना होगा। हमने काफी कोशिश की उन्हें मनाने की, लेकिन बाद में हमें जाना पड़ा। इससे पार्टी का मजा खराब हो गया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed