{"_id":"59989f9c4f1c1b4d158b48ec","slug":"sania-mirza-rohan-bopanna-knocked-out-of-cincinnati-masters-tennis","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनसिनाटी मास्टर्स में खत्म हुई भारत की चुनौती सानिया और बोपन्ना हुए बाहर ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सिनसिनाटी मास्टर्स में खत्म हुई भारत की चुनौती सानिया और बोपन्ना हुए बाहर
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
सानिया मिर्जा
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस में अपने अपने जोड़ीदारों के साथ पुरुष और महिला युगल वर्ग में क्रमश: क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल से हार कर बाहर हो गये। सातवीं वरीयता प्राप्त रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के इवान डोडिज को दूसरी वरीयता प्राप्त पोलैंड के लुकास्ज कुबोत और मार्सेलो मेलो की जोड़ी ने एक कड़े मुकाबले में हराया। एक घंटे और 36 मिनट तक चले इस मुकाबले में बोपन्ना और डोडिज को 1-6, 7-6, 7-10 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में महिला युगल मुकाबले में सानिया मिर्जा और चीन की शुआइ पेंग की जोड़ी सेमीफाइनल में ताइवान की ह्सी सू-वेई और रोमानिया की मोनिका निसुलेस्कु हार गयी। एक घंटे 33 मिनट तक चले इस मुकाबले में सानिया और पेंग सीधे सेटों में 4-6, 6-7 से हार कर फाइनल की दौड़ से बाहर हो गयीं।
विज्ञापन