फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania Mirza recovers in time from calf injury, looks forward in Dubai Open 2020

पिंडली की चोट से उबरीं सानिया मिर्जा, दुबई ओपन से करेंगी कोर्ट में वापसी

Mon, 17 Feb 2020 07:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 17 Feb 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Sania Mirza recovers in time from calf injury, looks forward in Dubai Open 2020
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पिंडली की चोट से उबरने के बाद बुधवार को दुबई ओपन के साथ वापसी करेंगी। पिंडली के चोट के कारण सानिया को जनवरी में ऑस्ट्रेलिया ओपन के मुकाबले के बीच से हटना पड़ा था। 33 साल की सानिया ने इस टूर्नामेंट के लिए फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया के साथ जोड़ी बनाई है। यह जोड़ी महिला युगल के पहले दौर में बुधवार को रूस के एला कुद्रियावत्सेवा और स्लोवेनिया की कैटरीना सरेबोटनिक की जोड़ी से भिड़ेगी।
विज्ञापन


सानिया ने कहा, ‘चोट के कारण ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के बीच से हटना दुखद अनुभव था। विशेषकर तब जब आप लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हों। इस टूर्नामेंट के लिए मुझे फिट करने के लिए मैं अपने फिजियो डा. फैजल हयात खान की आभारी हूं। मैंने अभ्यास शुरू कर दिया है और टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शनक करने के लिए उत्सुक हूं।’
विज्ञापन


मां बनने के कारण दो साल के ब्रेक के बाद सर्किट पर वापसी कर रही सानिया दायीं पिंडली की चोट कारण अपने पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के महिला युगल के पहले दौर के मुकाबले के बीच से हट गई थीं। ब्रेक के बाद शानदार वापसी करते हुए सानिया और उक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचेनोक ने होबार्ट इंटरनेशल का युगल खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed