फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   sania mirza exited for khel ratna

जानिए, यूएस ओपन के बीच से खेल रत्न लेने कैसे आएंगी सानिया

Tue, 25 Aug 2015 12:06 PM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 25 Aug 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
sania mirza exited for khel ratna

सानिया मिर्जा ने नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर राष्ट्रपति भवन में होने वाले राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरण समारोह के आयोजन को फीका होने से बचा लिया है।

विज्ञापन

साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में व्यस्त रहने के बावजूद इस टेनिस स्टार ने राष्ट्रपति के हाथों देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न लेने के लिए हामी भर दी है।

विज्ञापन

सानिया की मंजूरी के बाद खेल मंत्रालय की दुविधा दूर हो गई है। सानिया 29 अगस्त को सीधे यूएस ओपन से दिल्ली आएंगी और अवॉर्ड लेकर उसी रात वापस न्यूयार्क के लिए रवाना हो जाएंगे। उनकी इस विशेष यात्रा का खर्च मंत्रालय वहन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि पहले सानिया के परिवार की ओर से यह कहा गया कि 31 अगस्त से यूएस ओपन शुरू हो रहा है, जहां सानिया मिक्स और महिला डबल्स दोनों में किस्मत आजमाएंगी।


29 को समारोह में शामिल होकर 31 को यूएस ओपन में उनके लिए खेलना संभव नहीं होगा। हालांकि मंत्रालय को यह भी बताया गया कि सानिया इस अवॉर्ड को राष्ट्रपति के हाथों लेने का मौका नहीं खोना चाहती हैं।


इसके बाद ही मंत्रालय ने नए सिरे से बातचीत शुरू की। सानिया से कहा गया कि वह 29 को सीधे न्यूयॉर्क से दिल्ली आ जाएं और अवॉर्ड लेकर वापस वहां रवाना हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed