फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania Mirza and Martina Hingis storm into Final of WTA Finals

सानिया मिर्जा की जोड़ी फिर फाइनल में, 10वें खिताब की ओर

Sat, 31 Oct 2015 01:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 31 Oct 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
Sania Mirza and Martina Hingis storm into Final of WTA Finals

दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला टेनिस जोड़ी भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए साल के आखिरी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट 70 लाख डॉलर इनामी राशि वाले डब्ल्यूटीए फाइनल्स के फाइनल में जगह बना ली है।

विज्ञापन


सिंगापुर में खेले जा रहे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने चीनी-ताइपे की चान हाओ चिंग और चान युंग जान की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराया। दोनों जोड़ियों के बीच हुआ मुकाबला काफी रोमांचक रहा।
विज्ञापन


इससे पहले सानिया और मार्टिना ने रेड ग्रुप में लगातार तीसरी जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में सानिया-मार्टिना की जोड़ी ने हंगरी की तीमिया बाबोस और फ्रांस की क्रीस्टिना मालदेनोविक की जोड़ी को एक घंटे तीस मिनट में 6-4, 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सानिया ने पिछले साल जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ यह टूर्नामेंट जीता था। सानिया डब्ल्यूटीए फाइनल्स जीतने वाली भारत की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी बनी थी।

10वें खिताब के साथ साल का अंत कर पाएंगी सानिया?

Sania Mirza and Martina Hingis storm into Final of WTA Finals

बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सानिया-मार्टिना की जोड़ी ने एक और टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है। सानिया-मार्टिना की जोड़ी एकमात्र ऐसी जोड़ी है, जो अब तक एक भी सेट नही हारी। सेमीफाइनल में सानिया-मार्टिना का मुकाबला व्हाइट ग्रुप में दूसरे स्थान पर काबिज चीनी-ताइपे की चान हाओ चिंग और चान युंग जान की जोड़ी को हराया।

डब्ल्यूटीए फाइनल्स के रेड ग्रुप में शामिल सानिया और मार्टिना ने राउंड रॉबिन लीग में लगातार 3 जीत हासिल की है। दोनों इस साल 8 खिताब जीत चुकी हैं, जिसमें दो ग्रैंड स्लैम खिताब विंबलडन और यूएस ओपन भी शामिल है।

सानिया और मार्टिना अपने नौवें डब्ल्यूटीए डबल्स खिताब से सिर्फ एक जीत दूर हैं। साथ ही सानिया इस साल 10 डब्ल्यूटीए डबल्स खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed