फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Sania Mirza and Bethanie Mattek-Sands knocked out after in womens doubles second round at wimbledon

विंबलडन: सानिया मिर्जा और बेथानी माटेक-सैंड्स की जोड़ी दूसरे दौर में हारकर बाहर

Sat, 03 Jul 2021 08:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंबलडन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 03 Jul 2021 08:42 PM IST
सार

रूस की इस जोड़ी ने सानिया-बेथानी की जोड़ी को 6-4, 6-3 से हराया।

विज्ञापन
Sania Mirza and Bethanie Mattek-Sands knocked out after in womens doubles second round at wimbledon
सानिया और बेथानी की जोड़ी - फोटो : social media

विस्तार

सानिया मिर्जा और बेथानी माटेक-सैंड्स की जोड़ी ने शनिवार को महिला युगल के दूसरे दौर में वेरोनिका कुडरमेतोवा और एलेना वेस्नीना की जोड़ी से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। रूस की इस जोड़ी ने सानिया-बेथानी की जोड़ी को 6-4, 6-3 से हराया। बता दें कि सानिया और अमेरिका की उनकी जोड़ीदार बेथानी ने गुरुवार को डेसिरे क्राउजिक और एलेक्सा गुआराची की छठी वरीय जोड़ी को हराकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई थी। धीमी शुरुआत के बाद लय हासिल करने वाली इस जोड़ी ने पहले दौर में मुकाबले में अमेरिका और चिली की जोड़ी को एक घंटा और 27 मिनट में 7-5 6-3 से हराया था।

विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की अनुभवी जोड़ी ने विंबलडन मिश्रित युगल के पहले दौर के मैच में रामकुमार रामनाथन और अंकिता रैना को 6-2, 7-6 से हरा दिया था। ओपन युग में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में दो भारतीय टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेल रहीं थीं। मिश्रित युगल में दूसरे दौर का मुकाबला आज राज 10:25 बजे से शुरू होने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed