फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   sania and martina win australia open

सानिया और हिंगिस ने जीता साल का पहला ग्रैंड स्लैम

Fri, 29 Jan 2016 01:38 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
sania and martina win australia open

भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने महिला युगल में अपनी जोड़ीदार और स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ लगातार 36वीं जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2016 अपने नाम किया। यह इनका साल का पहला ग्रैंड स्लैम है।

विज्ञापन


शुक्रवार को हुए मुकाबले में सानिया और हिंगिस ने फाइनल में चेक गणराज्य की जोड़ीदार एंड्रिया हलाकोवा और ल्यूसी हराडेका को 7-6 6-3 सीधे दो सेटो में हराया। इस जीत के साथ ही सानिया और हिंगिस लगातार 36 जीत दर्ज चुकी हैं।
विज्ञापन


सानिया की यह लगातार 12वीं खिताबी जीत है साथ ही यह सानिया का लगातार तीसरा ग्रैंड स्लैम है। सानिया अब तक 6 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी है। इसमें 3 ग्रैंड स्लैम मार्टिना हिंगिस के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सानिया को दोहरे ग्रैंड स्लैम की उम्मीद

sania and martina win australia open

सानिया मिर्जा और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम के मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गए हैं। सानिया और डोडिग ने क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6(1), 6-3 से पराजित किया।

यह मुकाबला एक घंटे और 10 मिनट तक चला। टॉप सीड भारत और क्रोएशिया की जोड़ी का सेमीफाइनल में सामना पांचवीं सीड एलीना वेस्नीना और ब्रूनो सुआरेस की जोड़ी से होगा। धीमी शुरुआत के बाद सानिया और डोडिग ने पहला सेट 44 मिनट में जीता।

दूसरा सेट उनके लिए और भी आसान रहा। सानिया अपनी जोड़ीदार हिंगिस के साथ महिला युगल के फाइनल में पहले ही प्रवेश कर चुकी हैं। सानिया इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार पहुंची हैं। इससे पहले, वर्ष 2012 में उन्होंने रूस की एलीना वेस्नीना के साथ जोड़ी बनाकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed