{"_id":"5e5aaf938ebc3ef4087c46fd","slug":"sabalenka-aryna-beats-petra-kvitova-to-win-qatar-open-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेत्रा क्वितोवा को हराकर आर्यना साबलेंका ने जीता कतर ओपन का खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
पेत्रा क्वितोवा को हराकर आर्यना साबलेंका ने जीता कतर ओपन का खिताब
Sun, 01 Mar 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
आर्यना साबलेंका
- फोटो : सोशल मीडिया
बेलारूस की आर्यना साबलेंका ने शनिवार को कतर ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया। खिताबी मुकाबले में साबलेंका ने चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को 6-3, 6-3 से हरा दिया।
विज्ञापन
दो बार की विंबलडन विजेता क्विटोवा ने बार्टी को 6-4, 2-6, 6-4 से हराया और अपने करियर में 37वीं बार डब्ल्यूटीए फाइनल में जगह बनाई थी।
दोहा में वह दूसरी बार फाइनल में पहुंची थीं। इससे पहले उन्होंने 2018 में खिताब जीता था। इससे पहले साबलेंका ने रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को 6-4, 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
साबलेंका अपने करियर में 10वीं बार डब्ल्यूटीए फाइनल में पहुंची थीं। साबलेंका ने अब तक पांच डब्ल्यूटीए खिताब जीते हैं लेकिन वह कभी ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन