फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Russian Daniil Medvedev beat Novak Djokovic in Cincinnati Masters Semi Final

जोकोविच को सेमीफाइनल में हराकर मेदवेदेव सिनसिनाटी मास्टर्स के फाइनल में

Sun, 18 Aug 2019 10:38 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 18 Aug 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
Russian Daniil Medvedev beat Novak Djokovic in Cincinnati Masters Semi Final
नोवाक जोकोविच - फोटो : social Media

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच रविवार को सिनसिनाटी मास्टर्स से बाहर हो गए, उन्हें सेमीफाइनल में नौवीं वरीयता प्राप्त रूसी खिलड़ी डेनियल मेदवेदेव ने 3-6, 6-3, 6-3 से हराया। मेदवेदेव रविवार को बेल्जियम के डेविड गोफिन के खिलाफ खिताब के लिए भिड़ेंगे।  जिन्होंने सेमीफाइनल फ्रांस के रिचर्ड गास्केट को 6-3, 6-4 से हराया था।

विज्ञापन


दोनों ही डिफेंडिंग चैंपियन जोकोविच और मेदवेदेव बिना को सेट गंवाए सेमीफाइनल में पहुंचे थे। मेदवेदेव रविवार को मॉन्ट्रियल के खिताबी मैच में राफेल नडाल से हारने के बाद आठ दिनों के भीतर अपना दूसरा मास्टर्स फाइनल खेलेंगे। जोकोविच सेमीफाइनल में नियंत्रण में दिखाई दे रहे थे, लेकिन जब मेदवेदेव ने दूसरे सेट में दबाव बढ़ाया तो उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था।
विज्ञापन


मेदवेदेव ने जीत के बाद कहा कि, 'मुझे नहीं पता कि मैंने इसे कैसे हुआ। मैं पहले सेट के बाद बहुत थक गया था और मुझे लगा कि शायद मैं इस तीव्रता को बरकरार नहीं रख पाऊंगा, लेकिन मुझे दूसरे सेट में गति मिली और दर्शकों ने मुझे ऊर्जा दी।' मेदवेदेव ने अप्रैल में मोंटे कार्लो में जोकोविच के खिलाफ पिछली भिड़ंत में भी जीत हासिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed