डेविस कप में कप्तान बदलने पर बोपन्ना ने सुनाई खरी-खोटी, एआईटीए महासचिव चटर्जी ने किया पलटवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहन बोपन्ना ने मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के लिए महेश भूपति को नॉन-प्लेइंग कप्तान पद से हटाए जाने पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भूपति को कप्तानी से हटाने से पहले खिलाड़ियों की राय नहीं लेने पर बोपन्ना एआईटीए पर जमकर बरसे। हालांकि एआईटीए ने कहा कि नीतिगत मामलों पर टिप्पणी करना खिलाड़ियों के लिए सही नहीं है।
पाकिस्तान के खिलाफ 29-30 नवंबर को इस्लामाबाद में खेला जाने वाला डेविस कप मुकाबला अब तटस्थ स्थान पर खेला जाएगा। बोपन्ना ने पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पाकिस्तान दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था।
बोपन्ना ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि मुझे आश्चर्य है कि एआईटीए ने आईटीएफ के अंतिम फैसले की घोषणा करने से पहले डेविस कप के कप्तान को बदल दिया। उन्होंने आगे कहा कि मुझे यह सुनकर और भी झटका लगा जब कप्तान बदलने से पहले किसी भी खिलाड़ी से नहीं पूछा गया और ना ही बताया गया कि कप्तान बदला जा रहा है।
Shocking decision by AITA. (All India Tennis Federation) pic.twitter.com/X7Z6Z4BqYQ
— Rohan Bopanna (@rohanbopanna) November 5, 2019
चटर्जी ने किया पलटवार
बोपन्ना की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईटीए महासचिव हिरोनमाय चटर्जी ने कहा कि खिलाड़ियों का काम खेलना है न कि प्रशासनिक मामलों में हस्तक्षेप करना। उनके पास उन क्षेत्रों पर सवाल पूछने का कोई अधिकार नहीं है जो खिलाड़ियों के डोमेन के बाहर हैं। उनका काम खेलना है। वह (बोपन्ना) इस तरह के प्रश्न पूछने वाला कौन है? (एआईटीए) प्रशासन को देखने के लिए है। जहां तक एआईटीए का सवाल है, तो हमें निर्णय लेना है कि किसे कप्तान बनाना और किसे नहीं।
भूपति ने खुद को बताया कप्तान
वहीं महेश भूपति ने यह स्वीकार करने से इन्कार कर दिया है कि उन्हें कप्तानी से हटाया गया है। भूपति ने कहा कि मैं अभी भी कप्तान हूँ और चयन के लिए मौजूद हूं। उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है।
I have not heard from the AITA since Monday or after the ITF addressed the players concerns on venue and approved a neutral location - so I am available and believe in am still Captain unless I hear otherwise! Glad to "comment" when I know what I know🙏🏾
— Mahesh Bhupathi (@Maheshbhupathi) November 6, 2019
बता दें कि कप्तान भूपति ने भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए डेविस कप से अपना नाम वापस ले लिया था। एआईटीए ने इसके बाद रोहित राजपाल को मुकाबले के लिए नए कप्तान के रूप में नामित किया।