फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rohan Bopanna looking to make comeback at Qatar Open after missing out on Davis Cup

कंधे की चोट से उबर रहे बोपन्ना ने कहा, अगले साल कतर ओपन में करूंगा वापसी

Thu, 05 Dec 2019 05:57 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 05 Dec 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Rohan Bopanna looking to make comeback at Qatar Open after missing out on Davis Cup
रोहन बोपन्ना - फोटो : social Media

कंधे की चोट के कारण के डेविस कप टेनिस मुकाबले से हटने के लिए बाध्य होने वाले युगल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने गुरूवार को कहा कि उनकी चोट से उबरने की प्रक्रिया सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उनकी योजना जनवरी में कतर ओपन में भाग लेने की है।

विज्ञापन


बोपन्ना ने पीटीआई से कहा कि यह (कंधा) बेहतर हो रहा है और मैंने दो दिन पहले ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इसलिए सत्र शुरू होने से पहले मेरे पास पूरा एक महीने का समय है। इसलिए जब पहला टूर्नामेंट शुरू होगा, तब तक यह सही हो जाएगा। 
विज्ञापन


कतर एक्सोनमोबिल ओपन दोहा में छह से 12 जनवरी तक खेला जाएगा। बोपन्ना को कंधे की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ भारत के डेविस कप मुकाबले से हटना पड़ा था। उन्होंने कहा कि एमआरआई के बाद पता चला इसमें थोड़ी परेशानी थी। शुरूआत में डाक्टरों ने कहा कि यह 15 दिन के आराम के बाद सही हो जाएगा और जब मैं अभ्यास के लिए गया तो इसमें तब भी काफी दर्द था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से मात देकर डेविस कप का 2020 क्वालीफायर स्थान हासिल कर लिया है। डेविस कप के प्रदर्शन पर 39 वर्ष के खिलाड़ी ने कहा कि हम हमेशा ही पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में दावेदार थे। अगर आप देखो तो हमारे एकल खिलाड़ियों की रैंकिंग ऊंची थी तो हम प्रबल दावेदार थे ही, भले ही मुकाबला कहीं भी होता। 

 उन्होंने कहा कि हर बार टीम इंडिया जीत हासिल करती है तो इसमें बड़ा संतोष होता है, भले ही मैं टीम में हूं या नहीं। खिलाड़ी के तौर पर हम एक दूसरे का समर्थन करते हैं तो एक दूसरे को प्रेरित करते हैं। देश का जीतना मेरे लिए और सबके लिये सबसे बड़ी चीज है।


बीते समय में लिएंडर पेस के साथ खेल चुके बोपन्ना ने इस अनुभवी खिलाड़ी की प्रशंसा की जो इस जीत में अहम रहे थे और जिन्होंने अपनी 44वीं डेविस कप युगल जीत का अपना रिकार्ड बेहतर किया था। उन्होंने कहा कि आप अगर इतने लंबे समय तक खेलते हो तो आप खेल को काफी पंसद करते हो। उनका कैरियर शानदार रहा, जिसमें उन्होंने इतनी कम उम्र से खेलना शुरू किया और इतना कुछ हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed