{"_id":"5f571d0ca153c72dfa78d969","slug":"rohan-bopanna-denis-shapovalov-pair-ousted-from-us-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Open: जेनिफर ब्रैडी पहली बार सेमीफाइनल में, बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी टूर्नामेंट से बाहर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
US Open: जेनिफर ब्रैडी पहली बार सेमीफाइनल में, बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी टूर्नामेंट से बाहर
Wed, 09 Sep 2020 12:27 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
जेनिफर ब्रैडी
- फोटो : twitter@WeAreTennis
अमेरिका की 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी जेनिफर ब्रैडी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने यूएस ओपन के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 28वीं वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने क्वार्टरफाइनल में कजाख्स्तान की यूलिया पुतिंतसेवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया। 2014 में यूएस ओपन में डेब्यू करने वाली ब्रैडी अब अपना पहला ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल खेलेंगी। ब्रैडी ने इस साल के यूएस ओपन में अभी तक एक भी सेट नहीं गंवाया है।
विज्ञापन
इससे पहले अन्य मुकाबले में अनुभवी भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और कनाडा के उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव के पुरुष युगल के क्वार्टरफाइनल में हारने के साथ ही यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।
विज्ञापन
बोपन्ना और शापोवालोव को नीदरलैंड के जीन जुलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाउ की जोड़ी से 5-7, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच एक घंटे 26 मिनट तक चला। बोपन्ना और शापोवालोव ने प्रत्येक सेट में एक बार अपनी सर्विस गंवाई। उन्हें केवल दूसरे सेट में एक बार ब्रेक प्वाइंट का अवसर मिला था लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा पाए।
विज्ञापन
यह बोपन्ना का 2018 में फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के बाद ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। दिविज शरण (युगल) और सुमित नागल (एकल) पहले ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।