फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Rohan Bopanna and Ivan Dodig suffered first-round exit at China Open after loss to Cerundolo-Jarry pair

China Open: रोहन बोपन्ना और डोडिग की जोड़ी हुई उलटफेर का शिकार, चीन ओपन के पहले दौर में बाहर

Sat, 28 Sep 2024 05:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 28 Sep 2024 05:08 PM IST
सार

भारत और क्रोएशिया की दूसरी वरीय जोड़ी को अर्जेन्टीना के सेरुंडोलो और चिली के जैरी की गैरवरीय जोड़ी के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एक घंटे और 31 मिनट में 5-7, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Rohan Bopanna and Ivan Dodig suffered first-round exit at China Open after loss to Cerundolo-Jarry pair
रोहन बोपन्ना - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार इवान डोडिग उलटफेर का शिकार हो गए। बोपन्ना और डोडिग की पुरुष युगल जोड़ी शनिवार को चीन ओपन एटीपी 500 टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में फ्रांसिस्को सेरुंडोलो और निकोलस जैरी की जोड़ी के खिलाफ हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई।   
विज्ञापन

भारत और क्रोएशिया की दूसरी वरीय जोड़ी को अर्जेन्टीना के सेरुंडोलो और चिली के जैरी की गैरवरीय जोड़ी के खिलाफ प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एक घंटे और 31 मिनट में 5-7, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा। बोपन्ना के नियमित जोड़ीदार ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन ने इस एटीपी 500 प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोपन्ना इससे पहले 2017 और 2021 में भी डोडिग के साथ जोड़ी बनाकर खेल चुके हैं। इस जोड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2017 में एटीपी मांट्रियल मास्टर्स 1000 प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचना रहा। बोपन्ना ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंडस्लैम और मियामी ओपन का खिताब जीता है। हालांकि, बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी को वर्ष के अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन के राउंड ऑफ-16 में हार का सामना करना पड़ा था। बोपन्ना ने पेरिस ओलंपिक के शुरुआती दौर से बाहर होने के बाद संन्यास की घोषणा की थी। 
विज्ञापन

भारत के प्रमुख टेनिस खिलाड़ी हैं बोपन्ना
बोपन्ना भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन टेनिस खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। 2017 में उन्होंने गैब्रिएला डाब्रोव्स्की के साथ फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल खिताब जीता। इससे पहले, वह मैथ्यू एबडेन के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष युगल खिताब जीतने के वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। उन्होंने अप्रैल में पद्मश्री पुरस्कार भी जीता था। 

टेनिस प्रीमियर लीग में करेंगे डेब्यू 
टेनिस प्रीमियर लीग का बहुप्रतीक्षित छठा संस्करण दिसंबर में मुंबई में शुरू होने वाला है और इसमें पूर्व विश्व नंबर 1 रोहन बोपन्ना भी शामिल होंगे। पुरुष डबल्स विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर मौजूद बोपन्ना टेनिस प्रीमियर लीग में डेब्यू करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed