{"_id":"5d4fe0148ebc3e6d17670666","slug":"rogers-cup-rohan-bopanna-and-denis-shapovalov-crash-out-semi-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहन बोपन्ना और शापोवालोव की जोड़ी रोजर्स कप से बाहर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रोहन बोपन्ना और शापोवालोव की जोड़ी रोजर्स कप से बाहर
Sun, 11 Aug 2019 03:01 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 11 Aug 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना
- फोटो : social media
भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार डेनिस शापोवालोव यहां पुरुष युगल सेमीफाइनल में सीधे सेटों में हार के साथ एटीपी मांट्रियल मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। बोपन्ना और शापोवालोव की गैरवरीय जोड़ी को कड़े मुकाबले में रोबिन हास और वेस्ले कूलहोफ की नीदरलैंड की जोड़ी के खिलाफ 6-7, (7-3), 6-7 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हास और कूलहोफ का सामना फाइनल में स्पेन के मार्सेल ग्रेनोलर्स और अर्जेन्टीना के होरासियो जेबालोस की जोड़ी से होगा। भारत और कनाडा की जोड़ी को इससे पहले फ्रांस के बेनोइट पियरे और स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका की जोड़ी के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में वॉकओवर मिला था।
विज्ञापन