फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Roger Federer Wins Career Title Number 103, 10th Swiss Open Crown

रोजर फेडरर ने जीती करियर की 103वीं चैंपियनशिप, फाइनल में दी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को मात

Mon, 28 Oct 2019 08:14 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 28 Oct 2019 08:14 AM IST
सार

  • रोजर फेडरर ने जीती करियर की 103वीं चैंपियनशिप
  • फेडरर का स्विस ओपन खिताब पर कब्जा
  • ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को फाइनल में हराया
  • एलेक्स डी को 6-2, 6-2 से हराया

विज्ञापन
Roger Federer Wins Career Title Number 103, 10th Swiss Open Crown
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने रविवार को अपने ताज में एक और नगीना जड़ लिया, ऑस्ट्रेलिया के 20 वर्षीय एलेक्स डी को 6-2, 6-2 से मात देते हुए स्विट्जरलैंड के इस खिलाड़ी ने घरेलू दर्शकों के बीच स्विस ओपन का खिताब अपने नाम किया। फेडरर रिकॉर्ड 10वीं बार यहां चैम्पियन बने। उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार 24वीं और कुल 75वीं जीत दर्ज की। पिछली बार वे 2013 के फाइनल में अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से हारे थे।

विज्ञापन

घरेलू मैदान पर इस जीत को फेडरर ने अविश्वसनीय बताया। मैच के बाद ट्रॉफी लेने के दौरान वे 9000 दर्शकों के सामने भावुक हो गए थे। फेडरर करियर की शुरुआत से पहले इस कोर्ट पर बॉल बॉय थे। उन्होंने 103वां एटीपी टाइटल अपने नाम किया। वे अमेरिका के जिमी कोनर्स के सबसे ज्यादा 109 एटीपी टाइटल से अब सिर्फ छह खिताब पीछे हैं।

विज्ञापन


फेडरर ने एलेक्स के बारे में कहा कि उनका यह साल बेहतरीन रहा है। टूर्नामेंट जीतना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने तीन बार इस साल ऐसा किया। वहीं, एलेक्स ने कहा कि मैं उम्मीद कर रहा था कि रोजर बीमार हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे फिर से बहुत अच्छे थे। यह आश्चर्यजनक था। बासेल में उनके खिलाफ खेलना एक सपने की तरह था। यह मेरे लिए बेहतरीन समय रहा। आगे और भी ज्यादा मेहनत करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed