फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Roger federer win 1st round of wimbledon, ashleigh barty wins from women

नंबर पांच थिएम भी पहले ही दौर में हुए बाहर, फेडरर जीते, बार्टी और कर्बर की जीत

Wed, 03 Jul 2019 05:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 03 Jul 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
Roger federer win 1st round of wimbledon, ashleigh barty wins from women
roger federer

दुनिया के नंबर छह खिलाड़ी ज्वेरेव, नंबर सात सितसिपास के बाद नंबर पांच खिलाड़ी डोमिनिक थिएम भी साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। आठ बार के चैंपियन रोजर फेडरर ने पहला सेट गंवाने के बाद पहली बार टूर्नामेंट में खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के लॉयड हैरिस को 3-6,6-1,6-2,6-2 से पराजित कर दूसरे दौर में जगह बनाई। नौ साल बाद (2010) 37 वर्षीय फेडरर ने पहले मुकाबले में पहला सेट गंवाया। आस्ट्रिया के थिएम को अमेरिका के सैमी क्वेरी के हाथों 7-6,6-7,3-6,0-6 से हार मिली। केई निशिकोरी ने थियागो मोंटेइरो को 6-4,7-6, 6-4 से और निक किर्गियोस ने जॉर्डन थॉम्पसन को 7-6,3-6,7-6,0-6,6-1 से, जो विल्फ्रेड सोंगा ने बर्नार्ड टॉमिक को 6-1,6-2,6-4 से, जाइल्स सिमोन ने सल्वाटोरे कारुसो को 7-6,6-3, 6-2 से, स्टीवन जॉनसन ने अल्बर्ट रामोस को 6-4,6-2,6-3 से और डान इवांस ने फेडरिको डेलबोनिस 6-3,7-6, 6-3 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। 

विज्ञापन

बार्टी और कर्बर की आसान, बुचार्ड हारीं

Roger federer win 1st round of wimbledon, ashleigh barty wins from women
एश्ले बार्टी - फोटो : Social media

महिलाओं में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी और गत चैंपियन एंजेलिक कर्बर ने आसान जीत के साथ दूसरे दौर में प्रवेश किया, जबकि एगुएने बुचार्ड को हार मिली। फ्रेंच ओपन चैंपियन बार्टी ने झेंग साईसाई को आसानी से 6-4,6-2 से और जर्मनी की कर्बर ने हमवतन तातजाना मारिया को 6-4,6-3 से पराजित किया। बुचार्ड को तमारा जिदानसेक से 3-6,7-5, 6-8 से हार झेलनी पड़ी। जोहाना कोंटा ने एना बोगदान को 7-5,6-2 से, बेलिंडा बेंसिस ने अनास्तासिया पाव्ल्यूचेंको 6-2,6-2 से, स्लोएने स्टीफंस ने टिमिया को 6-2,6-4 से, कैइया केनेपी ने स्टीफने वोगेले को 5-7,7-5,6-4 से, कैटरीना सिनिकोवा ने एकटेरिना अलेक्जेंड्रोवा को 2-6,6-1,6-1 से, विक्टोरिया अजारेंका ने एलिजे कॉर्नेट को 6-4,6-4 से और लॉरेन डेविस ने के कोजलोवा को 6-3,6-2 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed