{"_id":"5a0d48414f1c1bda538bd3ff","slug":"roger-federer-will-play-against-marin-ili-in-atp-semi-finals-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATP Finals: रोजर फेडरर को क्वार्टरफाइनल में सिलिच देंगे चुनौती","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ATP Finals: रोजर फेडरर को क्वार्टरफाइनल में सिलिच देंगे चुनौती
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 17 Nov 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
- फोटो : PTI
19 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर एटीपी फाइनल्स चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। फेडरर ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 7-6 (6), 5-7, 6-1 से मात दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मैच दो घंटे 12 मिनट तक चला। अब रोजर फेजरर का अगला मुकाबला दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ीं मारिन सिलिच से होगा।
विज्ञापन
बता दें कि दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फेडरर ने अपने पहले मैच में जैक सॉक को मात दी थी। उन्होंने अपने करियर में 14वीं बार एटीपी फाइनल्स के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया है। फेडरर ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं इस कोर्ट पर टिके रहने की क्षमता रखता हूं।'
विज्ञापन
पढ़ेंः- डेविड गोफिन के हाथों उलटफेर का शिकार होकर एटीपी फाइनल्स से बाहर हुए नडाल
विज्ञापन
फेडरर ने कहा कि इस ग्रुप में रहना थोड़ा मुश्किल है और इसलिए, दो मैचों में जीत हासिल करना शानदार रहा। 20 वर्षीय खिलाड़ी ज्वेरेव के खिलाफ खेला गया मैच मुश्किल रहा। शुरू से लेकर आखिरी तक मैच काफी संघर्षपूर्ण था।
मालूम हो कि इसससे पहले दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी राफेल नडाल रोमांचक मुकाबले में डेविड गॉफिन से हार गए थे। इसके बाद उन्होंने फिटनेस कारणों से एटीपी फाइनल्स से नाम वापस ले लिया। नडाल को गॉफिन ने 7- 6, 6- 7, 6 -4 से हराया था।