{"_id":"5d5625628ebc3e6cc226ac04","slug":"roger-federer-stunned-by-world-no-70-andrey-rublev-at-cincinnati-masters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनसिनाटी मास्टर्स: एंड्रे रुबलेव ने रोजर फेडरर तीसरे दौर में हराकार चौंकाया","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
सिनसिनाटी मास्टर्स: एंड्रे रुबलेव ने रोजर फेडरर तीसरे दौर में हराकार चौंकाया
Fri, 16 Aug 2019 12:37 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 16 Aug 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर यूएस ओपन से पहले सिनसिनाटी मास्टर्स टूर्नामेंट के तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गए। रूसी टेनिस खिलाड़ी एंड्रे रुबलेव ने सात बार के सिनसिनाटी चैंपियन रहे रोजर फेडरर को गुरुवार को हराकर सिनसिनाटी ओपन में बड़ा उलटफेर किया। फेडरर 61 मिनट में 21 वर्षीय रूसी क्वालीफायर एंड्रे रुबलेव से सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हार गए। 21 वर्षीय रुबलेव की एटीपी रैंकिंग में 70वें पायदान पर हैं।
विज्ञापन
38 वर्षीय फेडरर विंबलडन के ओपन के फाइनल में भी नोवाक जोकोविच से हार गए थे। जीत के बाद रुबलेव ने कहा कि, यह मेरी सबसे बड़ी और सबसे भावनात्मक जीत है। एटीपी के अनुसार फेडरर की यह दूसरी सबसे तेज हार थी, इससे पहले वह 2003 में सिडनी में फ्रेंको स्क्वीलरी से 54 मिनट में हार गए थे। फेडरर पिछली बार 2015 में सिनसिनाटी मास्टर्स खिताब जीते थे।
विज्ञापन