{"_id":"5e23325d8ebc3e8d3f51fad0","slug":"roger-federer-slams-australian-open-organizer-for-lack-of-communication-on-air-quality","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियन ओपन पर धुएं का कहर, फेडरर ने संवादहीनता की वजह से जताई नाराजगी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ऑस्ट्रेलियन ओपन पर धुएं का कहर, फेडरर ने संवादहीनता की वजह से जताई नाराजगी
Sat, 18 Jan 2020 09:59 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 18 Jan 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में वायु गुणवत्ता को लेकर बेहतर संवाद की मांग की क्योंकि जंगलों में लगी आग के कारण फैले धुंए से इस टूर्नामेंट की तैयारियों पर असर पड़ा और आयोजकों को प्रदूषण को लेकर नए दिशानिर्देश जारी करने पड़े।
विज्ञापन
बीस बार के ग्रैंडस्लैम विजेता फेडरर ने कहा कि संवादहीनता के कारण खिलाड़ियों के लिए स्थिति और बुरी बन गई है जिन्हें शनिवार और बुधवार को मजबूर होकर कोर्ट पर उतरना पड़ा। इन दिनों मेलबर्न की वायु गुणवत्ता दुनिया में सबसे खराब में से एक आंकी गई थी। स्लोवेनिया की डालिला जाकुपोविच को लगातार खांसी के कारण मैच से हटना पड़ा जबकि ब्रिटेन के लियाम ब्राडी ने दावा किया कि कई खिलाड़ियों को अस्थमा का उपचार करवाना पड़ा।
विज्ञापन
फेडरर ने कहा, ‘मेरा मानना है कि टूर्नामेंट के आयोजकों का लोगों, मीडिया, प्रशंसकों, खिलाड़ियों से संवाद बेहद जरूरी है क्योंकि आप सुन रहे हैं कि बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है, अपने पालतू पशुओं को अंदर रखे और खिड़कियां बंद रखें।’
विज्ञापन