{"_id":"5bbcbe4c867a5528230b7b82","slug":"roger-federer-says-nick-kyrgios-have-to-follow-the-sports-principles","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस के बाद ब्वॉय निक किर्गियोस ने अंपायर से की बदसलूकी, बेहद नाराज हुए फेडरर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
टेनिस के बाद ब्वॉय निक किर्गियोस ने अंपायर से की बदसलूकी, बेहद नाराज हुए फेडरर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्विस स्टार रोजर फेडरर ने टेनिस के बैड ब्वॉय के रूप में बदनाम हो चुके ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को खेल के सिद्धांतों का पालन करने की नसीहत दी है। 23 वर्षीय किर्गियोस ने शंघाई ओपन के पहले ही दौर के मुकाबले के दौरान चेयर अंपायर से बहस की थी।
विज्ञापन
अमेरिकी क्वालिफायर ब्रैडली क्लान ने 38वीं वरीय किर्गियोस को 4-6, 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। शंघाई मास्टर्स में यह तीसरी बार है, जब किर्गियोस को शुरुआती दौर में हार मिली। मैच के दौरान 'बॉर्डरलाइन' को लेकर किर्गियोस ने चेयर अंपायर के फैसले पर सवाल करते हुए उनसे बहस की थी।
विज्ञापन
कोर्ट पर अपने खराब व्यवहार को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाले किर्गियोस को लेकर फेडरर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी में प्रतिभा है लेकिन उनके लिए यह तभी कारगर होगी जब वह खेल भावना का पालन करेंगे।
विज्ञापन
मुझे लगता है कि यह किर्गियोस पर निर्भर करता है कि वह कहां जाना चाहते हैं। मुझे लगता है कि वह खुद ही अपनी प्रतिभा को नहीं जानते हैं। लेकिन वह अपने खेल के सिद्धांतों को जानकर ही आगे बढ़ सकते हैं।
गत वर्ष पहले दौर के मैच के बीच में कोर्ट से चले जाने पर उन पर जुर्माना लगा था जबकि 2016 में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। फेडरर ने कहा कि बड़े टूर्नामेंटों में खेलना और इस तरह से हरकतें करना उनके लिए ठीक नहीं है। आपको सफल होने के लिए अपने व्यवहार में भी सुधार करने की जरूरत है।