{"_id":"632ebc5e92c0b3741f59b512","slug":"roger-federer-retirement-know-tennis-player-roger-titles-list-memorable-records-and-stats-in-10-points","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Roger Federer Records: 20 ग्रैंडस्लैम, सबसे ज्यादा समय तक नंबर एक खिलाड़ी, जानें रोजर फेडरर के 10 बड़े रिकॉर्ड","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Roger Federer Records: 20 ग्रैंडस्लैम, सबसे ज्यादा समय तक नंबर एक खिलाड़ी, जानें रोजर फेडरर के 10 बड़े रिकॉर्ड
Sat, 24 Sep 2022 01:44 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:44 PM IST
सार
रोजर फेडरर को उनके आखिरी मैच में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उनके नाम कई खास रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने अपने 24 साल के करियर में 20 ग्रैंडस्लैम जीते हैं।
विज्ञापन
रोजर फेडरर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेनिस के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक रोजर फेडरर ने संन्यास ले लिया है। उन्होंने शुक्रवार को लेवर कप में अपना आखिरी मैच खेला। इस मैच में वह राफेल नडाल के साथ जोड़ी बनाकर खेल रहे थे। वहीं, उनके सामने अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक की जोड़ी थी। फेडरर-नडाल को इस मैच में 4-6, 7-6 (2), 11-9 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भले ही नडाल और फेडरर की जोड़ी हार गई हो, लेकिन अपने 24 साल के करियर में फेडरर ने 20 ग्रैंडस्लैम जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। यहां हम उनके 10 बड़े रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं।
फेडरर 2018 तक सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी थे, लेकिन इसके बाद चोट के चलते वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2021 विंबलडन में खेला था। इसके बाद उन्होंने लेवर कप में नडाल के साथ अपने करियर का आखिरी मैच खेला।
विज्ञापन
फेडरर 2018 तक सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी थे, लेकिन इसके बाद चोट के चलते वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2021 विंबलडन में खेला था। इसके बाद उन्होंने लेवर कप में नडाल के साथ अपने करियर का आखिरी मैच खेला।
विज्ञापन
रोजर फेडरर के 10 बड़े रिकॉर्ड
- फेडरर के नाम सबसे ज्यादा समय तक एटीपी रैंकिंग में पहले स्थान पर रहने का रिकॉर्ड है। वह कुल 237 हफ्तों तक पहले पायदान पर रहे।
- फेडरर लगातार 10 ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2005-06 में यह कारनामा किया था।
- वह दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन बार साल के चारों ग्रैंड स्लैम का फाइनल खेला। उन्होंने 2006, 2007 और 2009 में चारों ग्रैंडस्लैम का फाइनल खेला था।
- रोजर फेडरर सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 20 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते। इस मामले में राफेल नडाल 22 ग्रैंडस्लैम के साथ सबसे आगे हैं। वहीं, 21 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले नोवाक जोकोविच दूसरे स्थान पर हैं।
- फेडरर टेनिस के ओपन एरा में सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 103 खिताब जीते हैं, जबकि जिमी कॉर्नर्स 109 खिताब के साथ पहले नंबर पर हैं।
- टेनिस में सबसे ज्यादा एकल मैच जीतने के मामले में भी जिमी कॉनर्स के बाद फेडरर दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 1251 मैच जीते, जबकि, कॉनर्स ने 1274 मैच जीते, अगर 2018 से फेडरर चोट से नहीं जूझते तो कॉनर्स के ये दोनों रिकॉर्ड आसानी से तोड़ सकते थे।
- रोजर फेडरर एटीपी रैंकिंग में नंबर एक पायदान पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं। वह 36 साल 320 दिन की उम्र में भी दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रहे थे।
- फेडरर सबसे ज्यादा विंबलडन ओपन जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने रिकॉर्ड आठ विंबलडन पुरुष एकल खिताब जीते हैं।
- वह सबसे ज्यादा उम्र में विंबलडन जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं। वह साल 2017 में 35 साल 342 दिन की उम्र में विंबलडन चैंपियन बने थे।
- ग्रास कोर्ट पर लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में भी फेडरर पहले स्थान पर हैं। उन्होंने ग्रीन कोर्ट पर लगातार 65 जीते थे।