{"_id":"5a0edf7b4f1c1bd9798bd137","slug":"roger-federer-reaches-semifinal-at-atp-world-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीपी वर्ल्ड टूर: फेडरर सिलिच को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे ","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एटीपी वर्ल्ड टूर: फेडरर सिलिच को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे
amarujala.com
Updated Fri, 17 Nov 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी तथा 19 ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर ने एटीपी वर्ल्ड टूर में अपना जादू बरकरार रखा है। फेडरर ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को क्वार्टरफाइनल में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फेडरर यहां खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। फेडरर ने सिलिच को 6-7, 6-4, 6-1 से शिकस्त दी। एक अन्य क्वार्टरफाइनल में अमेरिका के जैक सोक ने जर्मन के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4, 1-6 तथा 6-4 से हराया।
रूस के ग्रिगोर दिमित्रोव स्पने के पाब्लो कारेनो बस्टा से क्वार्टरफाइनल खेलेंगे। इन दोनों के बीच का विजेता अमेरिका के जैक सोक से सेमीफाइनल में भिड़ेगा। जबकि फेडरर का सामना ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थियेम या बेल्जियम के डेविड गोफिन में से किसी एक के साथ सेमीफाइनल में होगा।