फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   roger federer qualify for third round of miami open after beat radu albot

मियामी ओपन: रोजर फेडरर ने राडु अल्बोट को हराकर तीसरे दौर में किया प्रवेश

Sun, 24 Mar 2019 10:00 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 24 Mar 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
roger federer qualify for third round of miami open after beat radu albot
रोजर फेडरर

तीन बार के चैंपियन रोजर फेडरर, डेविड फेरर और स्टेफानोस सितसिपास अपने-अपने मुकाबले जीतकर मियामी ओपन के अंतिम 16 में पहुंच गए। दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी फेडरर ने राडू एल्बोट को 4-6, 7-5, 6-3 से मात दी। 37 वर्षीय फेडरर का सामना अब फिलिप क्राजिनोविच से होगा। अन्य मुकाबलों में फ्रासिंस टियोफ मियोमिर को 7-6,7-6 से, फेरर ने अलेक्जेंडर ने ज्वेरेव 2-6,7-5,6-3 से, सितसिपास ने मैकेंजी मैकडॉनल्डस 7-6, 6-1 से, एंड्रे रुबलेव 6-4,6-4 से, रेली ओपेल्का ने डिएगो श्वार्टजमैन को 6-4,3-6,6-4 से और ग्रिगोर दिमित्रोव ने फैलिसियानो लोपेज को 6-1,6-3 से पराजित किया। 

विज्ञापन


वेई ने किया नंबर एक ओसाका को बाहर 
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका को मियामी ओपन के तीसरे दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा। दो बार की लगातार ग्रैंड स्लैम चैंपियन जापानी खिलाड़ी ओसाका को ताईवान की सिए सु वेई के हाथों 6-4, 6-7, 3-6 से हार मिली। अन्य मैचों की किकी बर्टेंस ने विक्टोरिया कुजमोवा को 3-6, 6-0, 6-1 से और कैरोलिन वोज्नियाकी ने मोनिका को 6-4,7-6 से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 
विज्ञापन


सेरेना तीसरे दौर में हटीं 
सेरेना विलियम्स घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गईं। तेईस वर्षीय सेरेना ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य संबंधित किसी मुद्दे का जिक्र नहीं किया था। इससे उनकी प्रतिद्वंद्वी 18वीं वरीयता प्राप्त कियांग वांग चौथे दौर में पहुंच गईं। सेरेना का टूर्नामेंट से हटना उम्मीद के विपरीत था क्योंकि उनके  चोटिल होने का कोई संकेत नहीं दिख रहा था। उन्होंने पहले दौर में रेबेका पीटरसन पर 6-3, 1-6, 6-1 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed