फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Roger Federer loses world No.1 spot after Borna Coric defeat and miss 99th title

हाले ओपनः रोजर फेडरर हुए बड़े उलटफेर का शिकार, 99वां खिताब के साथ-साथ गंवाई शीर्ष रैंकिंग

Mon, 25 Jun 2018 03:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 25 Jun 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
Roger Federer loses world No.1 spot after Borna Coric defeat and miss 99th title
रोजर फेडरर

दुनिया के नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हाले ओपन के फाइनल में रविवार को क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। जर्मनी में हुए इस खिताबी मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-34 कोरिच ने फेडरर को 7-6 (6), 3-6, 6-2 से हराया। इसके साथ ही कोरिच ने फेडरर को उनके करियर के 99 वें खिताब से वंचित कर दिया। वहीं, इस जीत के साथ ही कोरिच एटीपी हाले ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


वहीं, इस हार के साथ फेडरर ने एटीपी रैंकिंग में शीर्ष स्थान भी गंवा दिया। अब कल जारी होने वाली रैंकिंग में नडाल दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी के रूप में वापसी करेंगे। उन्होंने पिछले दिनों स्पेन के राफेल नडाल को अपदस्थ कर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया था। इस हार के साथ फेडरर ने हाले में रिकार्ड 10 वां खिताब जीतने का मौका भी गंवा दिया। इसके साथ ही कोरिच ने ग्रास कोर्ट पर फेडरर के लगातार 20 जीत के अभियान को भी थाम दिया जो जून 2017 से जारी था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रोजर फेडरर ने शनिवार को एटीपी हाले ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट में डेनिस कुडला को सीधे सेटों में हराकर फाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने हाले ओपन के फाइनल में 12वीं बार जगह बनाई थी। फेडरर ने सेमीफाइनल में 7-6 (7/1), 7-5 से जीत दर्ज की थी। वहीं, कोरिच ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत ही उलटफेर करते हुए की थी। उन्होंने पहले दौर के मैच में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed