{"_id":"5dc8eb9f8ebc3e5b1d64d657","slug":"roger-federer-loses-to-dominic-thiem-knocked-out-of-atp-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"थीम से हारे फेडरर, एटीपी फाइनल्स से जल्द बाहर होने का खतरा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
थीम से हारे फेडरर, एटीपी फाइनल्स से जल्द बाहर होने का खतरा
Mon, 11 Nov 2019 10:33 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 11 Nov 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
डोमिनिक थीम से हार के कारण रोजर फेडरर के लिए एटीपी फाइनल्स के अंतिम चार में पहुंचने का रास्ता मुश्किल हो गया है, जबकि नोवाक जोकोविच ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। टूर्नामेंट के पहले दिन छह बार के चैंपियन फेडरर को थीम ने 7-5, 7-5 से हराया।
विज्ञापन
जोकोविच ने इससे पहले ब्योर्न बोर्ग ग्रुप में मैटियो बेरेटिनी को आसानी से 6-2, 6-1 से पराजित किया। प्रत्येक ग्रुप से दो खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे। फेडरर को अब जोकोविच से भिड़ना है। खिताब के अन्य प्रबल दावेदार राफेल नडाल को आंद्रे अगासी ग्रुप में रखा गया है। उनका पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन अलेक्सांद्र जेवरेव से होगा।
विज्ञापन