{"_id":"5c2e38d9bdec22359301ef3f","slug":"roger-federer-leads-switzerland-to-hopman-cup-final-at-perth","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजर फेडरर की बदौलत स्विट्जरलैंड होपमैन कप के फाइनल में पहुंचा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रोजर फेडरर की बदौलत स्विट्जरलैंड होपमैन कप के फाइनल में पहुंचा
Thu, 03 Jan 2019 10:01 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 03 Jan 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
roger federer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने गुरुवार को मौजूदा विजेता स्विट्जरलैंड को होपमैन कप के फाइनल में पहुंचा दिया। फेडरर ने ग्रीस के स्टोफानोस सिटसिपास को 7-6 (7/5), 7-6 (7/4) से मात देकर अपनी टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाया। अब शनिवार को होने वाले फाइनल में स्विट्जरलैंड का सामना जर्मनी या आस्ट्रेलिया से हो सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि फेडरर ने यह मुकाबाल सिर्फ 93 मिनट में अपने नाम किया। इससे पहले स्विट्जरलैंड ने ब्रिटेन को 3-0 और अमेरिका को 2-1 से हराया था। जीत के बाद फेडरर ने कहा, 'मेरे लिए यह अच्छे स्तर के खेल को बनाए रखना चुनौती है। मेरा खेल जिस स्तर पर है, उससे मैं काफी खुश हूं। स्टेफन के खेल में मैंने जो देखा उससे मैं काफी प्रभावित हुआ।'
विज्ञापन
वहीं, महिला सिंगल्स मुकाबले में ग्रीस की मारिया सक्कारी ने स्विट्जरलैंड की बेलिंड बेंकिच को 6-3, 6-4 से हराया। इसके पहले सेरेना विलियम्स ने ब्रिटेन की कैटी बोल्टर को मात देकर होपमैन कप में अपना अजेय अभियान जारी रखा। विलियम्स ने इस जीत के साथ ही आगामी ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए अपनी तैयारियों का नमूना भी पेश किया।
विज्ञापन
विलियम्स को हालांकि ब्रिटिश खिलाड़ी को मात देने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। अमेरिकी स्टार ने 78 मिनट तक चले ग्रुप-बी के मुकाबले में ब्रिटिश खिलाड़ी को 6-1, 7-6 (2) से मात दी थी।