टेनिस दिग्गज फेडरर को स्विस सरकार देगी बड़ा सम्मान, तस्वीर के साथ जारी करेगी चांदी के सिक्के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर की तस्वीर के साथ जारी होगा चांदी का सिक्का। स्विस सरकार के मुताबिक वो फेडरर की छवि के साथ एक 20 फ्रैंक की चांदी के सिक्के का उत्पादन करेगी। स्विस सरकार के मुताबिक यह पहली बार होगा जब वो किसी जीवित व्यक्ति को स्मारक सिक्का समर्पित किया जाएगा। साथ ही फेडरर की छवि के साथ एक 50 फ्रैंक सोने के सिक्के को अलग डिज़ाइन के साथ अगले साल जारी किया जाएगा।
सरकार का कहना है कि 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन "शायद स्विट्जरलैंड के सबसे सफल व्यक्तिगत खिलाड़ी हैं, वह स्विट्जरलैंड के लिए सही राजदूत भी हैं।"
वहीं खुद फेडरर ने वीडियो ट्वीट कर सरकार को धन्यवाद दिया है और सम्मान के लिए आभार जताया है।
Thank you Switzerland🇨🇭and Swissmint for this incredible honour and privilege. 🙏#DankeSchweiz#MerciLaSuisse#GrazieSvizzera#GraziaSvizra pic.twitter.com/gNs6qYjOh6
— Roger Federer (@rogerfederer) December 2, 2019विज्ञापन
जारी किए जा रहे सिक्के के हेड साइड में फेडरर को एक हाथ से बैकहैंड शॉट खेलते हुए दिखाया गया है। सरकार का कहना है कि 30 स्विस फ़्रैंक की कीमत वाले 95,000 फेडरर सिक्कों के सीमित संस्करण का ऑर्डर जल्दी ही दिया जा सकता है।