{"_id":"6045fe0f9e5ae57ed20e38df","slug":"roger-federer-in-qatar-open-says-never-eyed-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजर फेडरर की साल भर बाद कोर्ट में वापसी: कहा- घुटने के दूसरे ऑपरेशन से पहले निराश था","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रोजर फेडरर की साल भर बाद कोर्ट में वापसी: कहा- घुटने के दूसरे ऑपरेशन से पहले निराश था
Mon, 08 Mar 2021 04:05 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 08 Mar 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजर फेडरर ने एक साल से भी अधिक समय तक प्रतिस्पर्धी टेनिस से दूर रहने पर कभी संन्यास लेने के बारे में गंभीरता से विचार नहीं किया, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि दाएं घुटने के दूसरे ऑपरेशन से पहले वह निराश थे। कतर ओपन में भाग लेने के लिए यहां पहुंच रखे फेडरर ने कहा, ‘मैं निराश था। निश्चित तौर पर मुझे विश्वास नहीं था कि मुझे दूसरा ऑपरेशन करवाना पड़ेगा। यह ऐसा क्षण होता है जहां आपके दिमाग में कुछ सवाल पैदा हो सकते हैं।’
विज्ञापन
यह 39 वर्षीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2020 के बाद अपना पहला मैच दोहा में बुधवार को डैन इवान्स या जेरेमी चार्डी के बीच खेलेगा। फेडरर ने अपने दाएं घुटने का पहला ऑपरेशन फरवरी 2020 में किया था। अपने चार बच्चों के साथ घूमने या मोटर साइकिल पर कहीं जाने से घुटने में सूजन आ जाती, जिसके बाद जून में उन्होंने घोषणा की थी कि उन्हें दूसरी बार ऑपरेशन करवाना पड़ा।
विज्ञापन
20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर अगले कुछ महीनों में अपनी प्रगति पर निगरानी रखकर फिर चीजों का आकलन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि एक लगभग 40 साल के व्यक्ति के लिए एक साल तक बाहर रहने के बाद वापसी करना मुश्किल होता है। मुझे हैरानी है कि इसमें इतना समय लगा, लेकिन मैंने अपनी टीम के साथ मिलकर पहले ही फैसला कर दिया था मैं समय लेना चाहता हूं। टूर में वापसी के लिए किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहता हूं। महत्वपूर्ण यह है कि मैं चोटमुक्त और दर्दमुक्त रहूं और तभी मैं वास्तव में टूर में अपने खेल का लुत्फ उठा सकता हूं इसलिए मैं इस पर गौर करूंगा कि चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं। मैं स्वयं इसका लेकर जिज्ञासु हूं।’
विज्ञापन