फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Roger Federer goes after 100th title with Novak Djokovic in the way in ATP Finals 

एटीपी फाइनल्सः खिताब का शतक पूरा करने के इरादे से उतरेंगे फेडरर, जोकोविच भी प्रबल दावेदार

Sat, 10 Nov 2018 09:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
Roger Federer goes after 100th title with Novak Djokovic in the way in ATP Finals 
रोजर फेडरर - फोटो : file photo

रोजर फेडरर रविवार से शुरू हो रहे एटीपी फाइनल्स में खिताब का शतक पूरा करने के इरादे से उतरेंगे लेकिन उन्हें दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 34 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं और लंदन के ओ2 एरेना में होने वाले इस सत्रांत टूर्नामेंट के पूर्व चैंपियन हैं। राफेल नडाल और युआन मार्टिन डेल पोत्रो के चोटिल होने के कारण हटने पर टूर्नामेंट की चमक कुछ फीकी हुई है।
विज्ञापन


चोट के बाद वापसी की कोशिशों में जुटे पूर्व चैंपियन एंडी मरे और गत चैंपियन ग्रिगोर दिमित्रोव भी टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। सत्र में सर्वाधिक अंक जुटाने वाले आठ खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं। खिलाड़ियों को चार-चार खिलाड़ियों के दो ग्रुपों में बांटा जाता है और राउंड रोबिन के बाद प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाले दो खिलाड़ियों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरर को ग्रुप लेटन हेविट में केविन एंडरसन, डोमीनिक थिएम और केई निशिकोरी के साथ रखा गया है जबकि जोकोविच को ग्रुप गुगा कुएर्टन में एलेक्जेंडर ज्वेरेव, मारिन सिलिच और जान इसनर के साथ जगह मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed