{"_id":"5fe29ed78ebc3e3eaf215a3a","slug":"roger-federer-gets-atp-top-award-for-18th-consecutive-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजर फेडरर को लगातार 18वें साल एटीपी का शीर्ष पुरस्कार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रोजर फेडरर को लगातार 18वें साल एटीपी का शीर्ष पुरस्कार
Wed, 23 Dec 2020 07:05 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 23 Dec 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर, राफेल नडाल और फ्रांसिस तियाफोई 2020 के लिए एटीपी के शीर्ष पुरस्कार जीतने वाले टेनिस खिलाड़ियों में शामिल रहे। जोकोविच ने रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए छठी बार साल का अंत नंबर एक खिलाड़ी के रूप में किया। उन्होंने 2020 में रिकॉर्ड आठवें ऑस्ट्रेलियन ओपन सहित चार खिताब जीते।
विज्ञापन
यूएस ओपन चैंपियन मेट पाविच और ब्रूनो सोरेस की जोड़ी युगल में नंबर एक रही। इस साल सिर्फ छह एकल मुकाबले खेलने वाले फेडरर एकल वर्ग में प्रशंसकों के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी रहे। उन्हें लगातार 18वें साल इस पुरस्कार के लिए चुना गया। उन्होंने अपने रिकॉर्ड को आगे बढ़ाया। रोलां गैरां पर 13वां खिताब जीतने वाले नडाल को लगातार तीसरे साल और कुल चौथी बार स्टीफन एडबर्ग खेल भावना पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
रूस के आंद्रे रूबलेव ने पांच खिताब जीतकर टूर पर रैंकिंग में सबसे अधिक सुधार किया। वह 23वीं रैंकिंग से कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ आठवीं रैंकिंग पर पहुंचे। तियाफोई को उनकी सामाजिक गतिविधियों के लिए आर्थर ऐश मानवता पुरस्कार दिया गया। स्पेन के 17 वर्षीय कार्लोस अलकारेज को साल का उभरता हुए खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
उन्होंने तीन चैलेंजर खिताब जीते। वासेक पोसपिसिल को 2019 में पीठ की सर्जरी के बाद सर्वश्रेष्ठ वापसी करने वाला खिलाड़ी चुना गया। कनाडा का यह खिलाड़ी 2019 में 150वीं रैंकिंग पर खिसकने के बाद 61वीं रैंकिंग पर पहुंचा।