फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Roger Federer exit to Wimbledon 2018, Kevin Anderson beat him in quarter-finals

केविन एंडरसन ने तोड़ा रोजर फेडरर के नौवें विंबलडन खिताब का सपना

Thu, 12 Jul 2018 06:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Jul 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
Roger Federer exit to Wimbledon 2018, Kevin Anderson beat him in quarter-finals
रोजर फेडरर

दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी रोजर फेडरर का रिकॉर्ड नौवीं बार विंबलडन की ट्रॉफी जीतने का सपना बुधवार को चकनाचूर हो गया। शीर्ष वरीय स्विस खिलाड़ी फेडरर को क्वार्टर फाइनल में संघर्षपूर्ण मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन के हाथों चार घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 7-6, 5-7, 4-6, 13-11 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पहले दो सेट जीतने के बाद फेडरर लय खो बैठे और फिर वापसी नहीं कर पाए। 32 वर्षीय एंडरसन इस चैंपियनशिप में फेडरर के खिलाफ सर्विस गेम के बाद सेट जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन


पांच साल में सबसे खराब प्रदर्शन
2013 में सर्जेई स्टाखोवस्की के खिलाफ दूसरे दौर में सनसनीखेज हार के बाद यह विंबलडन में फेडरर का सबसे खराब प्रदर्शन है। ग्रैंड स्लैम में यह दूसरा मौका है जब फेडरर का आखिरी सेट इतना लंबा खिंचा। इससे पहले 2009 में विंबलडन के फाइनल में एंडी रोड्रिक के खिलाफ सेट16-14 तक चला था हालांकि इसमें फेडरर जीतने में सफल रहे थे। 
विज्ञापन


लगातार 34 सेट जीत अपने रिकॉर्ड की बराबरी की
बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर ने पहले दो सेट जीतकर विंबलडन में लगातार 34 सेट जीतने के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी भी की जो उन्होंने 2005 और 2006 के दौरान बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


35 साल बाद एंडरसन
एंडरसन पिछले 35 साल में विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले1983 में केविन कुरेन ने यह उपलब्धि हासिल की थी। आठवें वरीय एंडरसन का सामना मिलोस राओनिक या जॉन इस्नेर से होगा।

तीन साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच

Roger Federer exit to Wimbledon 2018, Kevin Anderson beat him in quarter-finals
नोवाक जोकोविच - फोटो : File
सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तीन साल बाद और कुल आठवीं बार विंबलडन के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने क्वार्टर फाइनल में जापान के केई निशिकोरी को 6-3, 3-6, 6-2, 6-2 से शिकस्त दी।

तीन बार के विजेता जोकोविच ने यहां अपना आखिरी खिताब 2015 में जीता था। उसके बाद से वह क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़े। 32वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम में पहुंचे जोकोविच का अब शुक्रवार को सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नदाल और जुआन डेल पोत्रो के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। 

क्वार्टर फाइनल की बाधा पार नहीं कर पाई शरण-सिताक की जोड़ी 

दिविज शरण और न्यूजीलैंड के उनके जोड़ीदार अर्टेम सिताक का साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन में शानदार सफर क्वार्टर फाइनल में हार के साथ थम गया। शरण-सिताक को तीन घंटे 14 मिनट तक चले मुकाबले में अमेरिका के माइक ब्रायन और जैक सॉक की जोड़ी के हाथों 6-7 (4), 6-7 (5) 7-6(3), 4-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। इससे पिछले दो मुकाबलों में शरण-सिताक ने दो सेट से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी कर जीत दर्ज की थी पर अंतिम आठ में यह जोड़ी यह करिश्मा नहीं दोहरा पाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed