{"_id":"5efa271e8ebc3e431c236482","slug":"roger-federer-ex-coach-criticizes-novak-djokovic-for-organizing-adria-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्रिया टूर के आयोजन के लिए फेडरर के पूर्व कोच ने जोकोविच की आलोचना की","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एड्रिया टूर के आयोजन के लिए फेडरर के पूर्व कोच ने जोकोविच की आलोचना की
Mon, 29 Jun 2020 11:08 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी रोजर फेडरर और एंडी मरे के पूर्व कोच पॉल एनाकोने ने कोविड-19 महमारी के खतरे के बीच एड्रिया टेनिस टूर के आयोजन के लिए नोवाक जोकोविच की आलोचना की। एनाकोने के हालांकि कहा कि जोकोविच के इरादे नेक थे।
विज्ञापन
जोकोविच ने एड्रिया टूर का आयोजन किया था जहां खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने कोरोना वायरस के बचने के लिए जरूरी उपाय नहीं किए थे। स्टेडियम के अंदर सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टैंसिंग) के नियम का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
बेलग्रेड में स्टेडियम के अंदर 4000 दर्शक मौजूद थे और खिलाड़ी मैच के बाद बेफ्रिेक (कोविड-19 से) होकर नाइट क्लब में पार्टी कर रहे थे। टूर्नामेंट के दौरान जोकोविच सहित कई खिलाड़ियों के कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव आने के बाद इसे बीच में रोक दिया गया।
विज्ञापन
एनाकोने ने स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड से कहा, ‘मुझे लगता है इसके आयोजन से जुड़े लोग अब पछता रहे होंगे। जोकोविच को अच्छा करने की ललक थी। यह अच्छे कारण के लिए था लेकिन अंतिम परिणाम निराशाजनक रहा।’
इस टूर्नामेंट का इस तरह से अंत होने से कई खिलाड़ियों को वापसी करने में डर लगेगा। उन्होंने कहा, ‘आपके पास दुनिया भर के 500 खिलाड़ी हैं जो डर के साये में होगें। उम्मीद है कि वे आठ सप्ताह (यूएस ओपन) में टेनिस खेलने के लिए तैयार रहेंगे।’