फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   roger federer entered in last 16 of paris masters 2018

पेरिस मास्टर्स 2018 : मैदान पर उतरे बिना अंतिम 16 में पहुंचे रोजर फेडरर

Thu, 01 Nov 2018 09:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Nov 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
roger federer entered in last 16 of paris masters 2018
रोजर फेडरर

दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी रोजर फेडरर बिना कोर्ट पर उतरे ही पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम 16 में पहुंच गए। तीन साल बाद इस टूर्नामेंट में खेल रहे 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर कनाडा के मिलोस राओनिक के मैच से हटने के कारण अगले दौर में पहुंच गए।

विज्ञापन


राओनिक ने पहले दौर में जो विल्फ्रेड सोंगा को तीन सेटों के मुकाबले में 6-7, 7-6, 7-6 से मात देकर फेडरर से खेलने का हक पाया था। मैच के दौरान राओनिक की कोहनी में चोट लग गई थी जिसके बाद वह टूर्नामेंट से हट गए। पिछले हफ्ते घर में रिकॉर्ड 99वां खिताब जीतने वाले फेडरर का अब अगले दौर में सामना इटली के फैबियो फोगनिनी से होगा।
विज्ञापन


दो साल बाद दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बनने जा रहे नोवाक जोकोविच भी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। जोकोविच भी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी दामिर जुमहूर के रिटायर्ड होने के बाद आगे बढ़े। दामिर जब मुकाबले से हटे उस समय जोकोविच ने पहला सेट मारिन सिलिच ने ग्रिगोर दिमित्रोव को 7-6, 6-4 से और 6-1 से जीता था और दूसरे में वह 2-1 से आगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को राफेल नदाल के टूर्नामेंट से हटने के चलते सर्बियाई खिलाड़ी अगले हफ्ते जारी होने वाली रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगे। अन्य मैचों में मारिन सिलिच ने ग्रिगोर दिमितोव को 7-6, 6-4 से, डोनिमिक थिएम ने जाइल्स सिमोन को 6-4, 6-2 और बोर्ना कोरिक ने डानिल मदेवदेव को 6-4, 6-4 से मात देकर अंतिम 16 का टिकट कटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed