{"_id":"5ceaddf4bdec2207382fb2d9","slug":"roger-federer-ends-four-year-paris-absence-with-victory-in-french-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजर फेडरर ने फ्रेंच ओपन में चार साल बाद की जीत से वापसी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
रोजर फेडरर ने फ्रेंच ओपन में चार साल बाद की जीत से वापसी
Mon, 27 May 2019 12:11 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 27 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
रोजर फेडरर
- फोटो : pti
दिग्गज रोजर फेडरर ने चार साल के बाद फ्रेंच ओपन में वापसी करते हुए रविवार को इटली के लोरेंजो सोनेगो पर सीधे सेटों में जीत हासिल की जबकि जर्मनी की पांचवीं वरीय और मौजूदा विम्बलडन चैंपियन एंजेलिक कर्बर की करियर ग्रैंडस्लैम की उम्मीद पहले दौर में हारकर टूट गई। 20 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता फेडरर 2015 के बाद से इस टूर्नमेंट में नहीं खेले हैं, जिसमें वह क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे थे।
विज्ञापन
37 साल के खिलाड़ी ने एक घंटे 41 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 6-4, 6-4 से जीत हासिल की। यह ग्रैंडस्लैम में उनकी पहले दौर में लगातार 60वीं जीत थी। अब वह जर्मनी के ऑस्कर ओटे से भिड़ेंगे जिन्होंने टूर पर 8 वर्षों में अपने दूसरे मैच में जीत हासिल की। उन्होंने ट्यूनीशिया के मालेक जाजिरी को 6-3, 6-1, 4-6, 6-0 से मात दी। कर्बर की चुनौती रोलां गैरां में रूस की युवा अनास्तासिया पोटापोवा से हारकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन
पांचवीं वरीय विम्बलडन चैंपियन कर्बर को 18 साल की पोटापोवा ने अपने फ्रेंच ओपन पदार्पण में 6-4, 6-2 से हराकर उलटफेर किया। 31 साल की कर्बर इस तरह फ्रेंच ओपन के पहले दौर में अब 6 बार हार चुकी हैं। स्पेन की 2016 चैंपियन मुगुरूजा ने नए कोर्ट पर अमेरिका की टेलर टाउनसेंड को पराजित किया।
विज्ञापन
महिला एकल में 19वीं वरीय मुगुरूजा ने 5-7, 6-2, 6-2 से जीत हासिल की। क्रोएशिया की 31वीं वरीय पेत्रा मार्टिच 2019 टूर्नमेंट में जीत हासिल करने वाली पहली खिलाड़ी रहीं, उन्होंने पहले दौर में ट्यूनीशिया की ओंस जबोर को 6-1 6-2 से शिकस्त दी।