फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   roger federer crushes David Goffin for 10th ATP Halle title

रोजर फेडरर ने जीता 10वां हाले एटीपी टूर्नामेंट का खिताब, फाइनल में गोफिन को हराया

Mon, 24 Jun 2019 11:40 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 24 Jun 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
roger federer crushes David Goffin for 10th ATP Halle title
रोजर फेडरर - फोटो : pti

स्विस स्टार रोजर फेडरर ने रविवार को बेल्जियम के डेविड गोफिन को सीधे सेटों में शिकस्त देकर हाले एटीपी टूर्नामेंट में रिकार्ड 10वां खिताब अपने नाम किया। इस जीत की वजह से विम्बलडन से पहले उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन


37 साल के फेडरर ने गोफिन को 7-6 6-1 से परास्त कर अपने करियर का 102वां एकल खिताब जीता। इस सत्र में घसियाले कोर्ट पर उन्हें हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है। फेडरर ने कहा, 'यह अविश्वसनीय है। जब मैं पहली बार यहां खेला था तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां दस खिताब जीतूंगा।'
विज्ञापन


अगले महीने नौंवे विम्बलडन खिताब की कोशिश में जुटे फेडरर अपने रिकार्ड 20 करियर ग्रैंडस्लैम खिताब में इजाफा करना चाहेंगे। फेडरर ने शनिवार को सेमीफाइनल में पिएरे ह्यूजेस हर्बर्ट को 6-3 6-3 से शिकस्त देकर 13वीं बार हाले एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डेविड गोफिन ने इटली के माटियो बेरेटिनी को 7-6 6-3 से शिकस्त देकर 2017 के बाद पहले एटीपी टूर फाइनल में जगह बनाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed